UP मौसम अपडेट : उत्तर प्रदेस में सर्द हवाओं का प्रकोप, ठंड और कोहरे का होगा दुगना असर, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल 

IMD मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाओं का दौर जारी है. लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज से लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी और कोहरा भी अपना असर दिखाएगा। 
 
उत्तर भारत में दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इस बीच लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (मंगलवार) से उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार से लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। READ ALSO:-Corona New Variant JN.1: देश में 24 घंटे में कोरोना के 127 नए मामले, केंद्र सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी

 

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि मंगलवार (19 दिसंबर) से मौसम में बड़ा बदलाव होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट होगी। गलन बढ़ने के साथ ही कोहरा भी बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान बरेली सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया है। बरेली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा दिल्ली से लगे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 


लखनऊ में ठंड का सितम 
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चल रही बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को अब रात और शाम के साथ-साथ दिन में भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सोमवार को बर्फीली हवाओं के कारण दिन में भी लोग ठंड से कांपते दिखे। 

 

आज आपके जिले का तापमान ऐसा रहेगा 
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, लखनऊ का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, बलिया चुर्क, बहराईच और प्रयागराज समेत बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, इन जिलों का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। बस्ती, झाँसी, उरई, फ़तेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फ़ैज़ाबाद, फुरसतगंज, ग़ाज़ीपुर, फ़तेहगढ़ और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

 

इसके साथ ही  मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ, बुलन्दशहर, बरेली, शाहजहाँपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद और इटावा में न्यूनतम तापमान 5 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जबकि नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, हापुड, सहारनपुर, आज़मगढ़, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।