UP : किसान के बैंक खाते में आए 100 अरब रुपये, बैंक कर्मचारी हैरान, मैनेजर ने अकाउंट किया होल्ड

लोगों ने भानु प्रकाश को बताया कि उसके खाते में किसी ने काफी पैसे जमा करा दिये हैं। यह सुनकर भानु प्रकाश दंग रह गए। उसे इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था। इस कारण वह उस बैंक में गया जहां उसका खाता था और बैंक कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी।
 
उत्तर प्रदेश के भदोही से एक बड़ी खबर है, जहां एक बंद खाते में अचानक 100 अरब रुपये दिखने लगे। जब यह जानकारी बैंक कर्मचारियों तक पहुंची तो वे भी हैरान रह गए। अचानक इतने पैसे आने पर अब खाता सीज किया जाएगा। READ ALSO:-पति को हुआ अपनी पत्नी के चरित्र पर शक, पार की क्रूरता की सारी हदें, प्राइवेट पार्ट्स पर लगाया ताला!

 

किस खाते में और कैसे गए रुपये? एनपीए किसान क्रेडिट कार्ड के बचत खाते में आये 99999495999.99 रुपये? इस संबंध में बैंक कर्मचारी जानकारी देने से बचते नजर आ रहे हैं। अचानक इतनी बड़ी रकम का आना कई सवाल खड़े कर रहा है। अचानक ऐसा होने के पीछे कोई बड़ा कारण हो सकता है। 

 

भदोही के बैंक ऑफ बड़ौदा में आए 100 अरब रुपये
यह पूरा मामला दुर्गागंज के अर्जुनपुर गांव निवासी भानुप्रकाश बिंद का है।  भानुप्रकाश सुरियावां के पास बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक के हैं। हाल ही में 16 मई 2024 को अचानक भानु प्रकाश के मोबाइल पर उनके बंद खाते से 99 अरब 99 करोड़ 94 लाख 95 हजार 999 रुपये निकलने का मैसेज आने लगा। जब किसान भानु प्रकाश को मोबाइल पर आया मैसेज समझ नहीं आया तो उसने कुछ अन्य लोगों से इसकी चर्चा की।