UP : बारावफात के जुलूस में राष्टीय ध्वज तिरंगे पर अशोक चक्र के स्थान पर अरबी में इस्लामिक स्लोगन लिखे, बनाई तलवार भी, पुलिस ने दर्ज किया केस, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बारावफात के जुलूस का है। साफ दिख रहा है कि कुछ लोग तिरंगा लहरा रहे हैं, लेकिन तिरंगे पर अशोक चक्र की जगह अरबी भाषा में इस्लामिक नारे लिखे हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
 
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में ईद मिलादु नबी के मौके पर बारावफात के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। इस जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, लेकिन तिरंगे में अशोक चक्र की जगह कलमा लिखा हुआ था। संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। चूंकि इस जुलूस के साथ पुलिस भी मौजूद थी, इसलिए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सफाई दी है। READ ALSO:-शर्मनाक : पहले लड़की की हत्या, फिर शव के साथ किया बलात्कार, रेलवे कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार, एक आरोपी की गर्लफ्रेंड थी नाबालिग लड़की

 

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के पटैला गांव का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को यहां बारावफात का जुलूस निकल रहा था. इस दौरान जुलूस के बीच में राष्ट्रीय ध्वज भी लहरा रहा था। हालांकि इस झंडे पर अशोक चक्र नहीं था, उसकी जगह अरबी भाषा में कुछ इस्लामिक नारे लिखे हुए थे। जुलूस अभी अपनी मंजिल तक भी नहीं पहुंचा था कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

 

बारावफात के जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज के इस तरह इस्तेमाल पर सोशल मीडिया यूजर्स आपत्ति जता रहे हैं और इसे तिरंगे का अपमान बता रहे हैं। हंगामा बढ़ने पर एसपी सुल्तानपुर विपुल कुमार श्रीवास्तव खुद सामने आए और बयान दिया। कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इसके लिए जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।