UP : '‘मैं तेरी मोहब्बत पा लेता ऐसी मेरी तकदीर न थी’'...प्यार में नाकामी पर बनाई सुसाइड रील!

कौशांबी में एक युवक एक लड़की से प्यार करता था। जानकारी के मुताबिक जब वह अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार में असफल हो गया तो वह अपनी जिंदगी से भी निराश हो गया। इतना ही नहीं, शायद वह अपनी आत्महत्या का संदेश अपनी गर्लफ्रेंड को देना चाहता था, इसीलिए उसने एक प्रेम गीत के साथ आत्महत्या की रील बनाई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
 
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में आत्महत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने फांसी लगाते समय रील बनाई और उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। बाद में उस की मौत हो गई। प्यार में असफल होने पर फांसी लगाने की यह खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। उस की मौत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। READ ALSO:-UP : घोसी सीट पर SP की बड़ी जीत, सुधाकर सिंह ने दारा सिंह को 42672 वोटों से हराया; अखिलेश बोले- ये झूठे प्रचार और जुमला जीवियों की पराजय

 

मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक एक लड़की से प्यार करता था और जब असफल हुआ तो उसने मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

 

इस प्रकार बनाया फांसी का रील
यह मामला कौशांबी के करारी कोतवाली क्षेत्र के मुहार गांव का है। यहां रहने वाला जीतू अभी छात्र था। बुधवार को ही उसने फांसी लगा ली। युवक के बारे में जानकारी मिली है कि उसने अपनी फेसबुक आईडी से 14 सेकेंड की हैंगिंग रील बनाई थी। 

 

ये रील चौंकाने वाली है
14 सेकेंड की रील में युवक ने यह गाना गाया था- तेरी मोहब्बत पा लेता ऐसी मेरी तकदीर ना थी...। अब ये रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।  वायरल रील में साफ दिख रहा है कि गाना बज रहा है और युवक फांसी लगाने की कोशिश कर रहा है।

 

'गर्लफ्रेंड का हुआ था किसी और से अफेयर'
थाना प्रभारी गणेश प्रसाद का कहना है कि प्राथमिक जांच में युवक की मौत का कारण प्रेम प्रसंग लग रहा है। बाकी हम लोग हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।' यह भी बात सामने आ रही है कि युवक की प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया था और उसका किसी और से अफेयर चल रहा था। 

 

इस बात से जीतू काफी परेशान था। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। प्रेमिका जीतू के गांव की ही बताई जा रही है। परिजनों ने हमें मामले की जानकारी दी है। वे कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हम सबूतों के आधार पर कार्रवाई करेंगे। 

 

जीतू के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है
जीतू के पिता का नाम रामआसरे है। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह पेशे से मजदूर है। उसके तीन बेटे हैं। तीनों दिल्ली में काम करते हैं। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर पर रहते हैं। बेटों की कमाई से ही घर का खर्च चल रहा है। दोनों बेटों को भी भाई की मौत की सूचना दे दी गयी है। वो लोग घर आ रहे हैं।

 

डीएसपी मंझनपुर अभिषेक सिंह ने कहा है कि इस मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का निपटारा कर लिया जायेगा।