UP : रस्सी से बांधे हाथ, बेहोश कर काट दिया प्राइवेट पार्ट... 2 युवकों को जबरन बनाया किन्नर, मारने पीटने का वीडियो भी वायरल

पीड़ित युवकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस आरोपी किन्नरों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़ित युवकों ने बताया कि उन्हें हाथ बांधकर कमरे में बंद रखा जाता था। उसे बेहोश करने के बाद उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। जब उसे होश आया तो वह बहुत दर्द में था।
 
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले में युवाओं का प्राइवेट पार्ट काटकर उन्हें किन्नर बनाने का खेल चल रहा है। जिले के दो युवकों ने पुलिस को दी शिकायत में एक किन्नर पर उनका गुप्तांग काटकर उन्हें किन्नर बनाने का आरोप लगाया है। किन्नरों द्वारा युवकों को कमरे में बंद कर पीटने का वीडियो भी वायरल हो गया है। READ ALSO:-स्टेज पर खुलेआम अशिष्ट इशारे करती दिखीं मुस्कान बेबी और सुनीता बेबी, हरियाणवी गाने पर लगाई आग, लचकती कमर देख फैंस हुए दीवाने

 

युवक की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अभी तक आरोपी किन्नर और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का पता नहीं लगा पाई है। अंबेडकरनगर जिले के आलापुर थाना क्षेत्र के दिलावल गांव निवासी अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है।

 

बेहोश कर गुप्तांग काट दिया
पुलिस में दर्ज शिकायत में युवक ने बताया कि वह पेशे से डांसर है। फरवरी 2024 में उसकी मुलाकात किन्नर रेखा सिंह से हुई। एक दिन रेखा सिंह ने उसे कार्यक्रम करने के बहाने अपने घर बुलाया और खाने में दवा मिलाकर दे दी। इससे अजय बेहोश हो गया। जब अजय को होश आया तो वह रेखा के घर में बिस्तर पर पड़ा था। उसके गुप्तांगों पर पट्टी बंधी हुई थी। उसे बहुत दर्द हो रहा था। 

 

मारपीट का वीडियो वायरल
रेखा सिंह ने उसे कई दिनों तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा। जब पट्टी हटाई गई तो अजय को पता चला कि उसे किन्नर बना दिया गया है। रेखा सिंह ने एक अन्य युवक दिलीप कुमार का भी लिंग काटकर उसे किन्नर बना दिया है। जबरन किन्नर बनाए गए युवकों ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। घर के अंदर युवक की लाठियों से पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवकों की पिटाई की जा रही है। 

 

आरोपी किन्नर की तलाश में लगी पुलिस
अजय कुमार ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है. हंसवर थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि जिले में दो लोगों को जबरन किन्नर बनाने की शिकायत मिली है। युवक का मेडिकल परीक्षण कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कहां है आरोपी किन्नर? किस डॉक्टर ने किया ऑपरेशन? अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।