UP : दिवाली पर सरकारी छुट्टी 31 या 1 तारीख को, कब मनाई जाएगी दीपावली, जानें योगी सरकार ने कौन-कौन सी छुट्टियां घोषित की हैं....

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने का फैसला किया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। दिवाली की छुट्टी (Diwali holiday 2024) के बारे में भी जानकारी सामने आई है। सरकारी आदेश में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि दिवाली की छुट्टी किस दिन होगी।
 
Diwali Holiday 2024
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने का फैसला किया है. इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। दिवाली की छुट्टी (Diwali Holiday 2024) की जानकारी भी सामने आ गई है। सरकारी आदेश में यह साफ कर दिया गया है कि दिवाली की छुट्टी किस दिन होगी। दरअसल, सोमवार को अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने प्रदेश के सभी डीएम और कोषागारों को आदेश जारी कर कहा था कि कर्मचारियों का वेतन दिवाली से पहले जारी कर दिया जाए. उनके सरकारी आदेश में दिवाली की छुट्टी को लेकर भी स्थिति साफ की गई थी।  READ ALSO:-सहारनपुर : मोदी की बोटी-बोटी काट देंगे वाले बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ आरोप तय, जानिए कब और क्या कहा

 

क्या 31 को दिवाली की छुट्टी है?
सरकार की ओर से जारी इस सरकारी आदेश में दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर 2024 को घोषित की गई है। वहीं, गोवर्धन पूजा के लिए 2 नवंबर की छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के लिए 3 नवंबर की तारीख घोषित की गई है।  

 

किस दिन मनाई जाएगी दिवाली? 
आपको बता दें कि 31 अक्टूबर यानी गुरुवार को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर अमावस्या पड़ रही है। इस वजह से दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 1 नवंबर की रात को अमावस्या नहीं है। इस वजह से इस दिन दीपावली का त्योहार मनाना शास्त्रों के अनुसार नहीं माना जाता है।

 

1 नवंबर को कोई छुट्टी नहीं है? 
सरकार की ओर से जारी इस सरकारी आदेश में फिलहाल 1 नवंबर को कोई छुट्टी घोषित नहीं की गई है. इस सरकारी आदेश में सिर्फ 3 दिन की सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में 1 नवंबर यानी शुक्रवार को सरकारी कार्य दिवस माना जाएगा। हालांकि इसको लेकर सरकार की ओर से कोई बदलाव संभव है। फिलहाल सरकार की ओर से जारी सरकारी आदेश में कर्मचारियों के लिए सिर्फ तीन दिन की छुट्टी तय की गई है।

 

1 नवंबर को लेकर असमंजस 
सरकारी आदेश में 1 नवंबर को लेकर कोई स्पष्टता न होने से असमंजस की स्थिति है। ऐसे में कहा जा रहा है कि दफ्तर से लेकर स्कूल तक सब खुलेंगे। दिवाली के त्योहार के बीच एक दिन के लिए सरकारी दफ्तर और स्कूल कॉलेज खुलने से कर्मचारी थोड़े असहज हैं। उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह सरकार ने दिवाली से पहले सैलरी देने का फैसला किया है, उसी तरह सरकार इस बारे में भी कोई फैसला ले।

 

कब बंद रहेंगे बैंक? 
बैंकों में दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर को घोषित की गई है। इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।