UP: लाश से निकाली गई थी आंखें…अब उपमुख्यमंत्री ने किया ट्वीट, CMO हुए सस्पेंड

तीन दिन पहले बदायूं में एक महिला के शव से आंखें निकालने का मामला सामने आया था, जिस पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में फिलहाल दो डॉक्टरों को जेल भेजा गया है। उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि लापरवाही के चलते CMO को सस्पेंड कर दिया गया है। 
 
तीन दिन पहले बदायूं में एक महिला के शव से आंखें निकालने की खबर सामने आई थी। अब इस मामले में कार्रवाई की गई है। बदायूं के सीएमओ को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात डॉक्टरों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सीएमओ के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी है। आपको बता दें कि इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। READ ALSO:-स्मार्टफोन यूजर्स के लिए केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी, हैकर्स से बचने की दी सलाह....

 

जानकारी के मुताबिक, बदायूँ जिले के मुजरिया थाने के गांव रसूला निवासी जोगेंद्र की पत्नी पूजा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान किसी ने मृतक की आंखें निकाल ली थीं। जब परिजनों ने महिला का शव देखा और कहा कि उसकी आंखें बाहर निकल आई हैं, तो वहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया। 

 

 

मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। महिला के परिजनों का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया है और वे पहले भी उसे परेशान करते रहे हैं। पूजा का शव उसके कमरे में लटका हुआ मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ है कि महिला की मौत फांसी लगाने से हुई है।