UP : नशे में धुत्त युवक को सांप के साथ स्टंट करना पड़ा भारी, खेल-खेल में सांप के डसने से चली गई जान, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक व्यक्ति को सांप से खेलना भारी पड़ गया। शराब के नशे में एक व्यक्ति सांप से खेल रहा था। इसी बीच सांप ने उसे डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
 
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के नवका मोहल्ले में शनिवार की रात सांप को पकड़ना और उससे खेलना एक युवक को महंगा पड़ गया। सांप के काटने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस और ग्रामीणों का कहना है कि युवक ने नशे की हालत में सांप को पकड़ लिया और उसके साथ खेलने लगा। इस दौरान सांप ने उसे कई जगह काट लिया।Read Also:-UP : सुबह की सैर पर निकले बच्चे को ऑटो ने मारी टक्कर, करीब 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत, देखें Video

 

अहिरौली गांव के नवका मुहल्ला निवासी राजेंद्र जयसवाल की पांच संतानों में रोहित जयसवाल (22) सबसे छोटा था। माता-पिता और अन्य भाई सभी बंगाल में रहते हैं। रोहित ही गांव में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा करता था। शनिवार की रात वह नशे की हालत में दरवाजे पर पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि दरवाजे पर जहरीला सांप देखकर उसने उसकी पूंछ पकड़ ली और हाथ में उठा लिया और उससे खेलने लगा। 

 

 

बताया जा रहा है कि मृतक ने सांप के साथ खेलने के बाद जब खेलते-खेलते उसका मन भर गया तो उसने सांप को मार डाला। हालांकि, सांप उसे उसके शरीर की कई जगहों पर काट चुका था।  तब वह जाकर अपने घर के दरवाजे पर सो गया। रविवार सुबह जब वह नहीं उठा तो लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने जाकर देखा तो वह मर चुका था। तब लोगो ने पुलिस को सूचना दी। 

 

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नशे की हालत में जहरीले सांप से खेलने लगा था। इस दौरान सांप ने उसे शरीर पर कई जगहों पर काट लिया था। जिससे उसकी मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।