UP : निमंत्रण कार्ड देने के बहाने रुकवाई कार, और मार दी गोली ...BJP जिला मंत्री की हत्या

 BJP नेता प्रमोद यादव गुरुवार को अपनी कार से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान ये आरोपी बाइक पर आए और उनका रास्ता रोक लिया। बाइक पर बैठे युवक ने निमंत्रण कार्ड देने के बहाने भाजपा नेता की कार रोकी थी।
 
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में BJP नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। BJP नेता की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने निमंत्रण कार्ड देने के बहाने उसे रोका और गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इधर, घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाने पर भाBJP नेता प्रमोद यादव कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की हैं। READ ALSO:-उत्तर प्रदेश में बंद होंगे 13 हजार अवैध मदरसे! एसआईटी (SIT) ने बताया टेरर फंडिंग कनेक्शन

 

यह घटना गुरुवार सुबह की है। मृतक BJP नेता का नाम प्रमोद यादव कुमार है।  एसपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, BJP नेता प्रमोद यादव गुरुवार को अपनी कार से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान ये आरोपी बाइक पर आए और उनका रास्ता रोक लिया। बाइक पर बैठे युवक ने निमंत्रण कार्ड देने के बहाने BJP नेता की कार रोकी थी।

 

गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने प्रमोद यादव पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से BJP नेता घायल हो गए। आरोपी युवक भी तुरंत वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग गए। घायल अवस्था में प्रमोद यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।