UP Budget 2024 : UP की योगी सरकार के बजट में महिलाएं, युवाओं, रोजगार और धार्मिक स्थल...कई बड़ी घोषणाएं

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के बजट का आकार बढ़ाकर 7,36,437 करोड़ रुपये कर दिया है। इसमें 24,863.57 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल हैं। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश किया। यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में कुल प्राप्तियां 7,21,233.82 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इसमें कुल राजस्व प्राप्तियां 6,06,802.40 करोड़ रुपये और पूंजीगत प्राप्तियां 1,14,531.42 करोड़ रुपये शामिल हैं।
 
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया। बजट में राज्य की महिलाओं, युवाओं, रोजगार और धार्मिक स्थलों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में काफी देर तक भगवान श्रीराम का जिक्र किया। उन्होंने 2025 में अयोध्या के साथ ही प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए अहम घोषणाएं कीं। बजट में महिलाओं की पेंशन दोगुनी करने और युवाओं को रोजगार देने की भी घोषणा की गई।READ ALSO:-UP बजट 2024 : निराश्रित महिलाओं की पेंशन 500 रुपये की जगह दोगुनी, कन्या सुमंगला योजना में 15000 रुपये की मदद, जानें क्या-क्या हुईं घोषणाएं

सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में कहा कि अगर हम किसी भी समाज और संस्कृति में उच्चतम आदर्शों की कल्पना करें तो रामराज्य की संकल्पना को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सहयोग और विश्वास, न्याय आधारित सुशासन, शून्य अपराध और वर्ग भेदभाव का पूर्ण अभाव, धार्मिक आचरण को राम राज्य की प्रमुख विशेषताएं बताया जा सकता है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का जीवन हजारों वर्षों से भारत और विश्व को महान जीवन आदर्शों की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता रहा है।

 


युवाओं को रोजगार के अवसर मिले
उत्तर प्रदेश के बजट में युवाओं के रोजगार पर चर्चा की गई। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य के एमएसएमई सेक्टर में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत अब तक 22 लाख 389 लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं। इनमें 1 लाख 79 हजार 112 नौकरियां पैदा हुई हैं। पिछले शैक्षणिक सत्र में एकेटीयू से जुड़े 700 से अधिक संस्थानों के छात्रों को 25 हजार रोजगार के अवसर प्रदान किये गये हैं। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत 12.15 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। इनमें से 4.13 लाख युवाओं को रोजगार मिला।

 

1.10 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा
बजट में रोजगार के लिए घोषणा करते हुए सुरेश खन्ना ने कहा कि बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार और विस्तार के परिणामस्वरूप वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जो रोजगार प्रदान करेंगे. जिनसे 1.10 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा. प्रदेश में एम0एस0एम0ई0 की 96 लाख इकाईया हैं। वित्त मंत्री ने बताया आज प्रदेश के उद्यमियों द्वारा लगभग 2 लाख करोड़ रूपये का निर्यात किया जा रहा है। कारोबार सुगमता की रैंकिंग में जो राज्य पहले 14वें स्थान पर था, वह अब देश में दूसरे स्थान पर है। आज उत्तर प्रदेश भारत का अग्रणी विकासशील राज्य बन गया है। उनका कहना है कि अब तक हमारी सरकार करीब 6 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल रही है। आज राज्य में बेरोजगारी दर मात्र 2.4 प्रतिशत है। 

 

निराश्रित महिलाओं की पेंशन दोगुनी की गई
उत्तर प्रदेश सरकार ने नए वित्तीय वर्ष में महिलाओं का खास ख्याल रखा है। बजट में निराश्रित महिलाओं को दी जाने वाली पेंशन राशि को दोगुना करने का निर्णय लिया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार नए वित्तीय वर्ष में निराश्रित महिलाओं की पेंशन दोगुनी करने जा रही है। अब तक इन महिलाओं को 500 रुपये पेंशन मिलती थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत इन्हें 1000 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के तहत 2023-2024 की तीसरी तिमाही तक 31 लाख 28 हजार निराश्रित महिलाओं को लाभान्वित किया गया है।  मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 6 अलग-अलग श्रेणियों में पात्र लड़कियों को सहायता प्रदान करने की योजना है।

 

अयोध्या और कुंभ के लिए 100-100 करोड़ रुपये
बजट में उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों के लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं। बजट में अयोध्या नगरी का जिक्र किया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भगवान राम की नगरी अयोध्या के विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही।  2025 में प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। इस दौरान सुरेश खन्ना ने कहा कि अयोध्या दुनिया का बड़ा पर्यटन केंद्र बन गया है। देश-विदेश से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण से हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र को बहुत प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का जीवन हजारों वर्षों से भारत और विश्व को महान जीवन आदर्शों की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता रहा है।

 

यह सहायता राशि 15000 रुपये तक होगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-2020 से 2023-2024 तक इस योजना से 17.82 लाख लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं. बजट में महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 200 उत्पादक समूहों का गठन करने और इन समूहों को तकनीकी सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा जघन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं और लड़कियों के कल्याण के लिए 1 से 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है।