UP : दुष्कर्म के बाद लड़की के गाल पर लिखा अपना नाम, शादी से इनकार पर बंधक बना 3 दिन तक खेला हैवानियत का गन्दा खेल

उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी जिले में एक लड़की से दरिंदगी का मामला सामने आया है। इस लड़की पर उसके प्रेमी ने अत्याचार किया था। लड़की की आपबीती जानकर पुलिस भी दंग रह गई है। आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी क्यों की, यह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
 
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक लड़की से दरिंदगी का मामला सामने आया है। जब लड़की ने शादी से इनकार कर दिया तो प्रेमी ने उसके साथ दरिंदगी की। तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। सिरफिरे आशिक ने उसे गर्म रॉड से दागा और उसके गालों पर अपना नाम भी लिख दिया। पीड़िता  गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उस हैवान को उस मासूम पर जरा भी तरस नहीं आया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। READ ALSO:-मुजफ्फरनगर : देवर ने लूटी इज्जत, पत्नी को पति ने बताया भाभी, फिर पति ने किया पत्नी की हत्या का प्रयास, महिला ने बताई आपबीती

मामला धौरहरा थाना क्षेत्र का है, आरोपी अमन और लड़ी एक ही गांव का रहने वाले  हैं। उसका गांव की एक लड़की से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अमन उस लड़की से शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की उससे शादी करने को तैयार नहीं थी। जब लड़की ने इनकार कर दिया तो आरोपी भड़क गया। उसने उसके गालों पर गर्म रॉड से अपना नाम लिख दिया। 

 


पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पीड़िता 19 अप्रैल को एक दुकान पर सामान खरीदने गई थी। तभी आरोपी आया और उसका मुंह दबाकर अपने घर ले गया। यहां आरोपी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और गर्म रॉड से उसके चेहरे पर अपना नाम लिख दिया। इस दौरान अमन की मां और बहन भी उसके साथ हैवानियत में शामिल रहीं। पीड़िता चिल्लाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा। 

 

लड़की ने कहा कि उसे न्याय चाहिए, वह आरोपियों को सजा दिलाएगी। लखीमपुर खीरी के एडिशनल एसपी पवन गौतम ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि आरोपी ने लड़की के साथ दरिंदगी की है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।