UP: दिल्ली के बाद अब उत्तरप्रदेश में भी लगेगा वीकेंड लॉकडाउन, फैसला आज शाम तक

UP में तीसरी लहर में दूसरी लहर से भी चार गुना अधिक तेजी से कोरोना फैल रहा है। प्रदेश में 10 दिन पहले यानी 25 दिसंबर को 38 नए कोरोना केस सामने आए थे। मंगलवार को 572 नए मामले सामने आए।

 
 

दिल्ली में कोरोना और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। इसके तहत शनिवार और रविवार में पूरा दिल्ली बन्द रखा जाएगा। उधर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए (Coronavirus in UP) उत्तर प्रदेश में भी सख्ती बढ़ने वाली है। खबर है कि चुनावी रैलियों के बीच उत्तर प्रदेश में भी वीकेंड लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

CM योगी आज शाम को करेंगे बैठक

दरअसल आज शाम योगी सरकार स्वास्थ्य समिति और टीम 9 के साथ बैठक करने वाले हैं। इस दौरान प्रदेश में हालातों की समीक्षा की  जाएगी। बैठक में सिनेमाहॉल, मॉल, स्विमिंग पूल सहित वीकेंड कर्फ्यू पर निर्णय हो सकता है। 

15 गुना तेजी से बढ़ रहे मरीज

प्रदेश में कोरोना की रफ्तार दूसरी लहर से भी अधिक तेज चल रही है। प्रदेश में 24 अप्रैल 2021 को कोरोना की दूसरी लहर का पीक आया था। इस दिन प्रदेश में 37,944 नए केस सामने आए थे। इस पीक आने से पहले प्रदेश में करीब 4 गुना तेजी केस बढ़े थे। जबकि तीसरी लहर में दूसरी लहर से भी चार गुना अधिक तेजी से कोरोना फैल रहा है। प्रदेश में 10 दिन पहले यानी 25 दिसंबर को 38 नए कोरोना केस सामने आए थे। मंगलवार को 572 नए मामले सामने आए। सोमवार को आए आंकड़े में 552 नए मरीज सामने आए थे। मतलब, एक दिन में 20 मरीजों में वृद्धि हुई है, लेकिन पिछले 10 दिनों में मरीज 15 गुना से अधिक तेजी से बढ़े हैं।

देश में पांव पसार रहा ओमिक्रॉन


उधर देश में बीते 24 घंटे में 176 ओमिक्रॉन मामलों की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 578, दिल्ली में 351 केस हैं। जबकि राजस्थान में 174, तेलंगाना में 67, कर्नाटक में 64, हरियाणा में 63, ओडिसा में 37, बंगाल में 20, आंध्रप्रदेश में 17, मध्यप्रदेश में 9, उत्तर प्रदेश में 8, उत्तराखंड में 8, चंडीगढ़ में 3, जम्मू कश्मीर में 3, अंडमान निकोबार 2, गोवा में 5, हिमाचल में 1, लद्दाख में 1 और पंजाब में 1 मामला दर्ज किया गया है।