UP : 7 युवकों ने एक बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, पुलिस ने काट दिया 22 हजार का चालान 

जब ये सातों युवक सड़क पर बाइक चलाते हुए स्टंट कर रहे थे। उसी दौरान एक शख्स ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 
 
उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सात युवक एक बाइक पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इन लोगों ने अपनी जान हथेली पर रखकर ये खतरनाक स्टंट किए। जरा सी चूक से उनकी जान पर बन सकती थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। READ ALSO:-अस्थायी नंबर प्लेट वाली गाड़ी कितने दिनों तक चला सकते हैं, एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर कितना होता है चालान?

 


उन्होंने वीडियो के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने जिस बाइक पर स्टंट किया था। उसे भी जब्त कर लिया गया है। हापुड़ पुलिस ने ट्वीट किया कि उन्होंने स्टंट में इस्तेमाल की गई बाइक का भी 22,000 रुपये का चालान किया है। बता दें कि यह मामला थापुर गांव का है। यहां सात युवक बाइक पर स्टंट कर रहे थे। साथ ही हंगामा भी कर रहे थे। 

 


वीडियो में देखा गया कि कैसे बाइक चला रहा एक युवक 6 अन्य लोगों को बाइक में बैठाकर स्टंट कर रहा है। इस स्टंट को करते समय। वहीं, कार सवार एक शख्स ने इन लोगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया। 

 

आपको बता दें कि यूपी पुलिस समय-समय पर स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी करती रहती है। लेकिन इसके बाद भी लोग नहीं सुधर रहे हैं और ऐसे स्टंट का वीडियो बना रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली में स्कॉर्पियो कार के बोनट पर चढ़कर स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने भी कार्रवाई की थी। इस मामले में उन्होंने स्कॉर्पियो का 52-52 हजार रुपये का चालान काटा था।