गर्मी बरपा रही कहर ... दिल्ली, उत्तरप्रदेश-मध्यप्रदेश समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट जारी 

इस समय दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों के घरों में लगे एसी (AC) भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लू (Heat Wave) का रेड अलर्ट जारी किया है। 
 
पूरे उत्तर और पश्चिम भारत में गर्मी अपने चरम पर है और आसमान से आग बरस रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है, इस दौरान यह इलाका लू की चपेट में रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। READ ALSO:-मेरठ : गर्मी के रेड अलर्ट को देखते हुए कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद, अब समर कैंप के आयोजन भी बंद रहेंगे

 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। दिल्ली के नजफगढ़ में पारा 47.8 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले 2-3 दिनों में दिल्ली के तापमान में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। दिल्ली के नजफगढ़ का तापमान पूरे देश में सबसे ज्यादा रहा। ऐसे में लोगों को लू से बचने की जरूरत है। मौसम विभाग ने कहा है कि ऐसी गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। वहीं बाकी लोगों को अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी गई है। 

 

 


मानसून कब आएगा
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून निकोबार तक पहुंच चुका है। हालांकि, उत्तर भारत तक मॉनसून पहुंचने में काफी वक्त लग सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून 31 मई तक केरल पहुंच जाएगा। मध्य प्रदेश तक पहुंचने में इसे 15-16 दिन लगेंगे। इस मॉनसून को राजस्थान पहुंचने में अभी 3-4 दिन लगेंगे, जबकि दिल्ली में 27 जून तक मॉनसून पहुंचने के आसार हैं।