Rapid Train : RapidX में महिलाओं के लिए सुविधाजनक और आरक्षित होगा एक कोच, अगले महीने चलेगी रैपिड रेल

Rapid train :  रैपिड एक्स ट्रेन में 72 सीट क्षमता वाले आरक्षित महिला कोच होंगा। बाकी कोचों में भी 10 सीटें महिलाओं की होंगी। अटेंडेंट की व्यवस्था प्रीमियम कोच में रहेगी। यात्रियों को किसी भी सूरत में परेशानी नहीं होगी।
 
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिडएक्स (Rapid Rail) की प्रत्येक ट्रेन में एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। दूसरे नंबर के कोच में आगे से सिर्फ महिला यात्री ही बैठ सकेंगी। महिलाओं के लिए यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए NCRTC ने यह फैसला लिया है। पहले चरण में Regional RapidX अगले महीने दुहाई डिपो से साहिबाबाद स्टेशन तक चलने वाली है।READ ALSO:-WhatsApp से अब नहीं हो सकेगी ऑनलाइन धोखाधड़ी, स्पैमर्स पर सरकार की स्ट्राइक, बंद कराए लाखों अकाउंट....

 

महिला कोच प्रीमियम कोच के बराबर होंगा 
दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाली ट्रेन का दूसरा डिब्बा महिला कोच होगा। जबकि मेरठ से दिल्ली आने वाली ट्रेन का दूसरा से आखिरी कोच विशेष रूप से महिलाओं के लिए होगा। महिला कोच की पहचान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर और ट्रेन के दरवाजे खुलने के स्थान पर संकेत या संकेतक लगाए गए हैं। इस आरक्षित महिला कोच में 72 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। इसके साथ ही ट्रेन के अन्य डिब्बों में भी महिलाओं के लिए 10 अतिरिक्त सीटें आरक्षित की गई हैं।

 

अटेंडेंट ट्रेन में रहेगा
प्रत्येक RapidX ट्रेन में एक ट्रेन अटेंडेंट भी नियुक्त किया जाएगा। जो यात्रियों को ट्रेन में उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराने और उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा। यह ट्रेन अटेंडेंट प्रीमियम कोच में तैनात रहेगा और जरूरत के मुताबिक जरूरतमंद यात्रियों की मदद करेगा।

 

NCRTC के प्रवक्ता पुनीत वत्स ने कहा, छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाली महिलाओं को ध्यान में रखते हुए हर एकीकृत स्टेशन पर डायपर बदलने का स्टेशन भी बनाया गया है। प्रत्येक रैपिडएक्स ट्रेन में एक ट्रेन अटेंडेंट भी नियुक्त किया जाएगा, जो यात्रियों की समस्याओं का ध्यान रखेगा।