माता के जागरण में मुस्लिम लड़की ने लगाए ''इस्लाम और पाकिस्तान जिंदाबाद'' के नारे, हिंदूवादी संगठनों ने की सड़क जाम, बोले-गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई हो 

जब लड़की ने मंच से इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाए तो पंडाल में मौजूद लोग हैरान रह गए। लड़की के नारों का जवाब देते हुए लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। पंडाल का माहौल अचानक सांप्रदायिक होता देख आयोजकों ने बड़ी मुश्किल से लड़की को मंच से नीचे उतारा। आयोजकों ने बताया कि नारे लगाने वाली लड़की मुस्लिम है। 
 
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में जुलूस के दौरान एक लड़की ने मंच पर चढ़कर इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाए। इतना ही नहीं लड़की ने देवी मां और भजन गायक की मूर्ति पर काला कपड़ा भी फेंक दिया। इस घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया।  हिंदू संगठनों के लोगों ने आरोपी लड़की की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगो पर लाठीचार्ज कर दिया।  लाठीचार्ज की घटना में एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। READ ALSO:-2000 रुपये का नोट बैन! अब लौट रहा 1000 रुपये के पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हवाले से आई बड़ी जानकारी.....

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चौरी बाजार में सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति की ओर से सोमवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा था। जागरण के दौरान भजन गायक माता के जगराते का जाप कर रहे थे। आयोजकों ने बताया कि रात करीब 2 बजे एक लड़की स्टेज पर चढ़ गई। उसने मंच पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा और भजन गायक पर काला कपड़ा फेंक दिया। लड़की ने भजन गायक से माइक छीनने की कोशिश की। आरोप है कि लड़की ने मंच पर इस्लाम जिंदाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। लड़की की इस हरकत से देवी जागरण पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। 

 

रात में देवी जागरण पंडाल में हुई इस घटना की खबर पूरे जिले में फैल गई। घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार की सुबह आक्रोशित संगठन के लोगों ने चौरी बाजार के मसकनवा-सिकंदरपुर मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपी लड़की की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना मिलने पर इलाकाई थाना प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। 

 

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वह डीएम व एसपी के आने के बाद ही जाम हटाने की बात करने लगे। समझाने के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान सिर में चोट लगने से चौरी बाजार निवासी सूरज श्रीवास्तव घायल हो गये। घटना के संबंध में डीएसपी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बीती रात चौरी बाजार में माता का जागरण हो रहा था। उसी समय मुस्लिम समुदाय की एक लड़की मंच पर चढ़ गई और धार्मिक नारे लगाने लगी। आयोजकों की ओर से शिकायत की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।