उत्तर प्रदेश में जाने से पहले जमकर बरसेगा मानसून; 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आसमानी बिजली गिरने की सम्भावना

उत्तर प्रदेश में 1 जून से अब तक अनुमानित 730 मिमी के मुकाबले 680 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 7% कम है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित 778 मिमी के मुकाबले 649 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 17% कम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित 663 मिमी के मुकाबले 724 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 9% कम है।
 
उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में पिछले तीन दिनों से मौसम साफ है और तेज धूप खिली हुई है, जिसके चलते लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों में कुछ स्थानों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बुलंदशहर में बुधवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है।READ ALSO:-UP : चिकन कॉर्नर पर थूक कर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, सरकार के आदेश की अवहेलना, जमीयत ने कहा-इस्लाम में ऐसा करना हराम

 

यूपी के 26 जिलों में बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, कुशीनगर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, देवरिया और उनके आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

 

 

लखनऊ में मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ ​​रहा, दिन में तेज धूप खिली। वहीं, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी रही। तेज धूप के चलते सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

 

मौसम में अधिकतम आर्द्रता 88 और न्यूनतम आर्द्रता 58% दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

उत्तर प्रदेश का बस्ती रहा सबसे गर्म 
मंगलवार को उत्तर प्रदेश का बस्ती सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या जिले में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के पास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले तीन-चार दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। अगले दो-तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।