मेरठ : मुख्यमंत्री से पीड़ित मां ने लगाई कार्रवाई की गुहार, बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था दूसरे समुदाय का युवक

पीड़ित मां ने अपनी बेटी को आरोपियों से बचाने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। करीब 15 दिन पहले दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले गया था।
 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत कर आरोपी से अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगाई है। दरअसल, दो सप्ताह पहले संप्रदाय विशेष का युवक बहला-फुसलाकर एक युवती को अपने साथ ले गया था। वहीं, थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।READ ALSO:-Meerut : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, आने वाले 48 घंटे तक तेज आंधी और बारिश के आसार, पारा 8.8 डिग्री गिरा

 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले सहारनपुर निवासी अरमान उर्फ आशिम ने उसकी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया। आरोपी की बेटी से मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी।

 

बताया गया कि करीब दो सप्ताह पहले आरोपी उनकी बेटी के साथ लापता हो गया था। इसके बाद से पीड़िता के परिजन युवती के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसका नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। पीड़ित परिवार ने अनहोनी की आशंका जताई है।

 

वहीं, लड़की की मां ने बुधवार को मुख्यमंत्री के पोर्टल पर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक जबरन उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन करा सकता है। पीड़ित परिवार बेटी की बरामदगी के लिए दिन-रात थाने का चक्कर लगा रहा है।

 

थाना प्रभारी कंकरखेड़ा नीरज मलिक का कहना है कि आरोपी के मोबाइल नंबर मिले हैं। सर्विलांस टीम की मदद से जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।