मेरठ: कुट्टू के आटे से बना खाना खाने से 50 से अधिक लोगो हालत बिगड़ी, सभी का पहले नवरात्र का व्रत था, दुकानदार पुलिस की हिरासत में

मेरठ के मोहल्ला गौतमनगर में गुरुवार को कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से एक परिवार के लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
 मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी, गौतम नगर और इन्द्रानगर में कूटू के आटे  से बना फलाहार खाने से 50 से अधिक लोग बीमार हो गए। सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोगों ने बुधवार को क्षेत्र की अलग-अलग दुकानों से बिना ब्रांड का कूटू का आटा खरीदा था। कुछ बीमार लोगों को पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।  Read Also:-मेरठ : कोरोना के मिले 3 नए केस, त्योहार पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया

पूरा परिवार बीमार हो गया
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गौतम नगर निवासी सुभाष पुत्र नरेंद्र कुमार उम्र लगभग 44 वर्ष, सुभाष की पत्नी पूनम उम्र लगभग 42 वर्ष, सुभाष की पुत्री वंशिका उम्र 20 वर्ष व पुत्र मयंक उम्र 21 वर्ष सभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

 ,
उन्होंने बताया कि नवरात्रि का व्रत तोड़ने के बाद रात में शरीर में अचानक घबराहट होने लगी। शरीर कांपने लगा। मोहित सब्जी मंडी वाली गली में अपनी किराना दुकान चलाता है। परिवार ने नवरात्रि व्रत के लिए उसी दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। रात को सभी ने उसी आटे से बने फलाहार खाए थे। इसके बाद तबीयत बिगड़ने लगी। वहीं पुलिस ने दुकान संचालक मोहित को हिरासत में ले लिया है।

 

उल्टी, सिरदर्द और चक्कर आना
मरीजों ने बताया कि उन्हें पेट में दर्द, उल्टी, दस्त होने लगे। शरीर कांपने लगा और सिर दर्द भी होने लगा। चक्कर भी आ रहे थे। आंखों के सामने अंधेरा हो रहा था। सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी की हालत ठीक है।

 

मिलावटी है आटा या एक्सपायर हो गया  
मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि फूड पॉइजनिंग के 6 मरीज सामने आए हैं। बुधवार को सभी ने व्रत रखा। मरीजों ने बताया कि उन्होंने रात में कूटू के आटे से बनी चीजें खाई थीं। सभी मरीजों की हिस्ट्री एक जैसी है, कुट्टू के आटे के सेवन से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। ऐसा लगता है कि आटा या तो एक्सपायर हो गया था या फिर उसमें कुछ मिलावट है। इसी मिलावट की वजह से इससे बना खाना खाने से तबीयत बिगड़ गई है।