मेरठ: 8 लाख की डकैती-छत पर सोया था परिवार, डकैतों ने सभी उठाया और बनाया बंधक; तमंचा दिखा कर-बोले-शोर मचाया तो जान से मार देंगे

मेरठ में शनिवार देर रात 8 लाख की डकैतों द्वारा लूट हुई। यहां 10 बदमाशों ने पहले पति, पत्नी और बेटे के हाथ-पैर बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर लात घूसों से सभी को पीटा।
 
मेरठ में शनिवार देर रात 8 लाख की लूट हुई। यहां 10 बदमाशों ने पहले पति, पत्नी और बेटे के हाथ-पैर बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर लात घूसों से सभी को पीटा। इसके बाद बेटे की कनपटी पर तमंचा लगाकर कहा- शोर मचाया तो जान से मार देंगे। इसके बाद घर में रखे सात लाख के जेवरात एक लाख नकद लेकर फरार हो गए।READ ALSO:-राशन लेने में समस्या : अगर राशन देने से किया मना या वजन में हो रही कोई भी गड़बड़ी, नोट कर लें ये नंबर, तुरंत होगी कार्रवाई!

 

घटना मुंडाली थाना क्षेत्र के नगलामल गांव की है। यहां शिवम तोमर पत्नी प्रियंका और 8 साल के बेटे अनिल के साथ रहते हैं। शिवम ने पुलिस को बताया कि देर रात हम खाना खाकर पत्नी और बेटे के साथ छत पर सो रहे थे। तभी 10 लोग बंदूक लेकर छत पर आ गए। इसके बाद हमने लोगों को नीचे उतारा। कहा कि नहीं माने तो बेटे को मार देंगे। हम डर के मारे नीचे आ गए।

 

 

बोले के अभी जिंदा छोड़ रहे हैं। अगर कोई कार्रवाई की गई तो हम जान से मार देंगे। इतना ही नहीं पत्नी ने कुंडल भी उतरवा दिया। बदमाशों के जाने के बाद हम किसी तरह हाथ-पैर खोलकर पिछले दरवाजे से बाहर निकले। फिर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

 

एसपी ने कहा- जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि लूट की घटना की जानकारी शिवम तोमर और उसकी पत्नी प्रियंका ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।