Meerut Municipal Election Result : छठे राउंड में भाजपा के मेयर प्रत्याशी हरिकांत 75 हजार वोटों से आगे; मतगणना केंद्र के बाहर हुआ लाठीचार्ज

मेरठ नगर निगम में 15 मेयर और 90 वार्ड पार्षदों के लिए मैदान में उतरे 522 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। परतापुर कताई मिल में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है।
 
मेरठ नगर निगम में 15 मेयर और 90 वार्ड पार्षदों के लिए मैदान में उतरे 522 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। परतापुर कताई मिल में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है। पश्चमी उत्तर प्रदेश में BJP की साख पर सवाल बन गया है कि मेरठ मेयर की सीट पर कमल खिलेगा या 2017 की तरह BJP भी मायूस होगी, यह आज तय होगा। READ ALSO:-Meerut Municipal Election Result : BJP मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया 16 हजार वोटों से आगे; 20 से ज्यादा वार्डों के नतीजे आए

 

 

अपडेट...
  • मतगणना केंद्र के बाहर SP और BJP के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा इस वजह से कुछ लोग नाले में भी गिरे।
  • वार्ड 59 से BJP प्रत्याशी प्रवीण अरोड़ा जीते।
  • वार्ड 67 से गगनदीप गौतम, वार्ड 67 से प्रवीण अरोड़ा, 51 से राजेंद्र उपाध्याय, वार्ड 39 से BJP के राजीव गुप्ता जीते.
  • वार्ड 61 से वीरेंद्र शर्मा बिल्लू जीते, 37 वार्ड से BJP की दीपिका शर्मा जीतीं
  • वार्ड 67 से BJP की मीनल गौतम हारी। निर्दल टीनू की जीत।
  • वार्ड 29 से BJP के पवन चौधरी जीते।
  • वार्ड नंबर 43 से कांग्रेस के रंजन शर्मा दूसरी बार जीते हैं।
  • वार्ड 57 से BJP प्रत्याशी विक्रांत ढाका जीते।
  • वार्ड 55 से SP के हाजी शरीफ जीते।
  • वार्ड 1 BSP तुलसावती, 3 अरुण माचल भाजपा, 9 BJP की रेशमा सोनकर, 21 BJP की बबिता खन्ना जीतीं।
  • वार्ड 25 से BJP के अशोक कनौजिया जीते, 27 वार्ड से SP के प्रदीप वर्मा, 29 से भाजपा के पवन चौधरी, 35 से BJP की पूनम गुप्ता जीतीं.
  • वार्ड 37 से BJP की दीपिका शर्मा जीतीं, 47 वार्ड से BJP के कुलदीप वाल्मीकि जीते।
  • शुरुआती रुझानों में पोस्टल बैलेट की गिनती में SP की मेयर प्रत्याशी सीमा प्रधान आगे चल रही थीं। बाद में पीछे हो गई।
  • पार्षद सीटों पर BJP 35, BSP 25 सीटों पर, SP 15 सीटों पर और निर्दलीय 12 सीटों पर आगे है।

 

मेरठ की मेयर सीट पर मुख्य मुकाबला BJP और गठबंधन की SP प्रत्याशी सीमा प्रधान के बीच है। 2012 में मेयर रह चुके हरिकांत अहलूवालिया पर BJP ने दावा ठोका है। पंजाबी चेहरे हरिकांत अहलूवालिया ने 2012 में SP के रफीक अंसारी को हराकर मेयर सीट पर कब्जा किया था। SP इस बार निकाय चुनाव RLD, आजाद समाज पार्टी के साथ मिलकर लड़ रही है। गठबंधन ने SP से सीमा प्रधान को उम्मीदवार बनाया है। सीमा प्रधान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। सरधना  SP से विधायक अतुल प्रधान की पत्नी हैं। अतुल प्रधान ने 2022 के चुनाव में BJP के फायरब्रांड नेता संगीत सोम को हराकर सरधना सीट पर जीत हासिल की है। दोनों में कड़ा मुकाबला है। सारा खेल दलित मुसलमानों के वोटों पर टिका है।