Meerut : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, आने वाले 48 घंटे तक तेज आंधी और बारिश के आसार, पारा 8.8 डिग्री गिरा

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों तक तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। वहीं, कड़ाके की ठंड के कारण तापमान में 8.8 डिग्री की गिरावट आई है।
 
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रात में तेज आंधी व बारिश से मौसम ने गर्मी से राहत दी है। बारिश के कारण दिन के तापमान में 8.8 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 48 घंटे के लिए तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।READ ALSO:-Electricity Rate : उत्तर प्रदेश में बिजली के रेट बढ़ेंगे या नहीं? विद्युत नियामक आयोग का आया फैसला; UPPCL का प्रस्ताव हुआ खारिज

 

पिछले तीन दिनों से पारा 40 डिग्री के ऊपर चल रहा था। गर्मी के बढ़ते तापमान से शहरवासी परेशान हो रहे थे। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मई माह में तीसरी बार मौसम बिगड़ा और तेज आंधी व बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बुधवार को सुबह भी आसमान में काले बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई।

 

वहीं, मौसम कार्यालय में दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब दो मिमी बारिश दर्ज की गई। एक दिन पहले की तुलना में दिन के तापमान में 8.8 डिग्री और रात के तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 25 मई को प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 

 

बारिश से धुला प्रदूषण
मंगलवार आधी रात हुई बारिश से प्रदूषण भी साफ हो गया है। तेजी से बढ़ते प्रदूषण पर ब्रेक लगा दिया गया है। मेरठ का एक्यूआई 150, गाजियाबाद 149, बागपत 154, मुजफ्फरनगर 110, जबकि जयभीमनगर 156, पल्लवपुरम 144, गंगानगर 160, दिल्ली रोड 165, बेगमपुल 185 दर्ज किया गया।