मेरठ : हिंदू लड़के को मुस्लिम लड़की के साथ दोस्ती और खरीदारी करना, पड़ा भारी, व्यापारियों ने घेरा और की अभद्रता, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह बाजार में मुस्लिम लड़की के साथ खरीदारी करना एक युवक के लिए मुशीबत बन गया। पहचान होने पर बाजार में मौजूद लोगों ने युवक को घेर लिया।
 
मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह बाजार में मुस्लिम लड़की के साथ खरीदारी करना एक युवक के लिए मुशीबत बन गया। पहचान होने पर बाजार में मौजूद लोगों ने युवक को घेर लिया। उसी युवक के साथ मौजूद मुस्लिम युवतियों से भी अभद्रता की गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पहचान का प्रयास शुरू किया।READ ALSO:-VIDEO : गली में खड़ी बाइक से पहले पेट्रोल निकाला और फिर फूंक डाला, जानिए महिला ने बाइक में क्यों आग लगाई?

 

भगत सिंह बाजार में खरीदारी करने निकले लड़के-लड़कियां
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भगत सिंह बाजार में एक हिंदू युवक दो मुस्लिम लड़कियों के साथ खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान युवतियों ने युवक का नाम लिया तो बाजार में मौजूद व्यापारियों व कर्मचारियों ने तीनों को पकड़ लिया।

 

 

सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि भगत सिंह मार्केट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में दो मुस्लिम लड़कियों के साथ शॉपिंग करने आया एक हिंदू युवक और व्यापारी लड़कियों से अभद्रता कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।