Gender Change Marriage : 3 साल तक ट्रीटमेंट करवा कर सरिता से शरद बना, ढूंढली अपने लिए दुल्हनिया, धूमधाम से हुई शादी

शरद सिंह भावल खेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सतवा खुर्द में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 2020 में लिंग परिवर्तन के लिए प्रयास शुरू किए और लखनऊ में हार्मोन थेरेपी कराई।
 
उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में काकोरी कांड के अमर नायक ठाकुर रोशन सिंह की परपोती सरिता सिंह ने लिंग परिवर्तन कराकर शादी कर ली है। लिंग परिवर्तन के बाद शरद सिंह बनकर अब सरिता दूल्हा बन गई है और उसकी शादी 23 नवंबर को पीलीभीत की दुल्हन सविता से हुई। शरद सिंह का कहना है कि आज उसका सपना पूरा हो गया है। सविता 18 साल तक मेरी परछाई बनी रही, आज उसकी बदौलत मेरे सिर पर ताज है।READ ALSO:-मेरठ: कबाड़ में मिला था ग्रेनेड, तोड़ते समय हुआ धमाका, एक की मौत, रिटायर फौजी घायल, इलाके को किया सील

 

शादी तय कराने वाली सविता का कहना है कि आज मैं इतनी खुश हूं कि मेरे पास बोलने के लिए शब्द नहीं हैं। दरअसल, खुदागंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी शरद सिंह खेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सतवा खुर्द में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 2020 में लिंग परिवर्तन के लिए प्रयास शुरू किए और लखनऊ में हार्मोन थेरेपी कराई। इसके चलते उनके चेहरे पर दाढ़ी आ गई थी और आवाज भी भारी हो गई थी। 

 

हमेशा लड़कों की तरह तैयार रहने वाले शरद को इस दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। करीब 3 महीने पहले उसने मध्य प्रदेश के इंदौर में सर्जरी कराकर अपना लिंग परिवर्तन कराया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने शरद सिंह को लिंग परिवर्तन प्रमाणपत्र और पहचान पत्र दिया। लिंग परिवर्तन करवाकर दूल्हा बने शरद और दुल्हन बनी सविता काफी खुश नजर आए। जहां परिवार के सदस्यों ने डीजे डांस किया, वहीं परिवार के बुजुर्गों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस अनोखी शादी की चर्चा शहर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी हो रही है।