उत्तर प्रदेश में कोहरे की दस्तक, कुछ जिलों में हो सकती है बारिश, इस दिन से फुल फॉर्म में होगी सर्दी

उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। कोहरे ने उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। सोमवार सुबह बरेली और श्रावस्ती में कोहरा छाया रहा। यहां सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे की दस्तक के साथ ही उत्तर प्रदेश में सर्दी भी बस कुछ ही दिन दूर है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
 
WEATHER
उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। उत्तर प्रदेश में कोहरे ने दस्तक दे दी है। सोमवार सुबह बरेली और श्रावस्ती में कोहरा छाया रहा। यहां सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश में सर्दी भी बस कुछ ही दिन दूर है। मौसम विज्ञानियों ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही उन्होंने बताया है कि किस दिन से सर्दी आ सकती है। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के मौसम के बारे में।READ ALSO:-अल्मोड़ा में 50 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों के मरने की आशंका; 20 शव बरामद, मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है

 

अभी ज्यादा ठंड महसूस नहीं हो रही
तापमान में कमी के बावजूद उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है। जिसके चलते नवंबर के महीने में भी ज्यादा ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। सोमवार सुबह बरेली और श्रावस्ती में कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 15 नवंबर के बाद यूपी में ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। दिसंबर आते-आते ठंड काफी बढ़ जाएगी।

 

 

प्रयागराज सबसे गर्म 
रविवार को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज सबसे गर्म जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सबसे कम न्यूनतम तापमान मेरठ जिले में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

कहां-कहां होगी बारिश 
मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अगले 5 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।