Bulandshahr : अधेड़ व्यक्ति ने बकरी के साथ की घिनौनी हरकत, CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अधेड़ व्यक्ति की घिनौनी हरकत का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में अधेड़ व्यक्ति अपनी बकरी के साथ अश्लील हरकत करता नजर आ रहा है। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
Jan 23, 2025, 19:09 IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। समाजसेवी शिकायतकर्ता ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बकरी के साथ घिनौनी हरकत करने वाले अधेड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पूरे मामले की जांच के बाद बुलंदशहर एसएसपी ने आरोपी अधेड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।READ ALSO:-बिजनौर : भगवान भरोसे है महिला जिला अस्पताल, जिलाधिकारी के निरीक्षण में उजागर हुई लापरवाही
क्या है पूरा मामला
घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। आरोप है कि एनटीपीसी के रिटायर्ड कर्मचारी दया चंद बुलंदशहर के बदनोरा गांव के रहने वाले हैं। दया चंद गांव में 200 गज जमीन में पशुपालन केंद्र चलाते हैं। 10 नवंबर 2024 को आरोपी ने अपने ही पशुपालन केंद्र में पाली जा रही बकरी के बच्चे के साथ अश्लील हरकत की। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

आरोपी पशुपालक की गिरफ्तारी के आदेश
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करने के बाद बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार ने आरोपी रिटायर्ड कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए, साथ ही आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश भी दिए।

घटना के विवरण:
- आरोपी: आरोपी दया चंद एक रिटायर्ड कर्मचारी है जो बुलंदशहर के बदनोरा गांव में पशुपालन केंद्र चलाता है।
- घटना: 10 नवंबर 2024 को आरोपी ने अपने पशुपालन केंद्र में पाली जा रही बकरी के बच्चे के साथ अश्लील हरकत की।
- सीसीटीवी फुटेज: इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
- पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकारपुर सीओ शिवा ठाकुर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह घटना न केवल कानून और नैतिकता के खिलाफ है, बल्कि समाज के लिए भी गहरी चिंता का विषय है। मामले की जांच जारी है और उम्मीद है कि दोषी को सख्त सजा मिलेगी।