उत्तर प्रदेश: यमुना में नाव पलटी, 40 लोग डूबे, 3 की हुई मौत, 25 लोग लापता, राखी बांधने जा रही थीं बहनें, 

रक्षाबंधन के दिन उत्तर प्रदेश के बांदा में बड़ा हादसा हो गया। फतेहपुर से मरका गांव 50 यात्रियों को लेकर जा रही नाव यमुना नदी में पलट गई, घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। लापता लोगों की तलाश जारी है।
 
बांदा से फतेहपुर जा रही नाव यमुना नदी में डूब गई. नाव में 40 लोग सवार थे। इसमें 25 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि 11 लोग तैरकर बाहर निकले। गुरुवार को अपराह्न 3 बजे महिलाएं रक्षा बंधन पर राखी बांधने के लिए नाव में सवार होकर अपने मायके जा रही थीं। पानी के तेज बहाव के कारण पतवार टूट गई, जिससे नाव अनियंत्रित होकर डूब गई।Read Also:-  कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए इस राज्य में फिर से मास्क लगाना हुआ अनिवार्य, जुर्माना भी हुआ तय; कार मालिकों को मिली राहत

 

गोताखोरों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है और अब तक चार शव बरामद कर लिए हैं। नाव पलटने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने का निर्देश दिया है। 

 

बीच किनारे पर पहुंचते ही नाव पलट गई
रक्षाबंधन के मौके पर गांव की महिलाएं और लोग मरका घाट पहुंचे थे. फतेहपुर जिले के असोथर घाट तक यमुना नदी पार करने के लिए करीब 40 लोग नाव में सवार हुए थे। यमुना नदी में बीच की धारा में पहुंचते ही नाव असंतुलित होकर पलट गई।

 

 

चश्मदीद ने कहा, 'नाव पर 40-50 लोग सवार थे। इनमें से 15 लोगों को बचा लिया गया है।'
नदी से बच निकले केपी यादव ने कहा, ''मैं लखनऊ से समधारा आया था। समाधारा अपनी पत्नी को छोड़कर राखी बंधवाने के लिए अपनी बहन के घर जा रहा था। मैं अपनी मोटरसाइकिल के साथ नाव पर सवार हुआ था। मेरी बाइक भी डूब गई।"

 

एक और तैर कर बच निकलने वाले व्यक्ति ने कहा, "मैं किसी तरह बांस की मदद से बाहर निकलने में कामयाब रहा। नाव का पतवार अचानक टूट गया। तेज धारा के कारण नाव अलग हो गई। नाविक इसे संभाल नहीं पाया। इसके बाद नाव पलट गई। कुछ लोग बच गए। लेकिन अभी तक बहुत से लोग बाहर नहीं आए हैं।"