रक्षा बंधन 2022: रक्षा बंधन पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का महिलाओं को तोहफा, 2 दिनों के लिए बस यात्रा हुई मुफ्त

रक्षा बंधन 2022: इस बार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाएं 2 दिन तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के क्रम में 48 घंटे तक नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
 
पिछले साल करीब 3.5 लाख महिलाओं ने इसका लाभ उठाया था।
48 घंटे मिलेगी मुफ्त बस सेवा। 
यह सुविधा 10 अगस्त की मध्यरात्रि 12 से 12 अगस्त की मध्यरात्रि तक उपलब्ध रहेगी। 

रक्षा बंधन 2022: रक्षा बंधन का पर्व आ रहा है  यह पर्व भाई-बहन के अटूट बंधन और प्रेम के प्रतीक का पर्व है। इस दिन वह अपने भाइयों को राखी बांधती हैं। वैसे तो यह त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है, लेकिन उत्तर भारत में इस त्योहार का एक अलग ही महत्व है।Read Also:- रक्षाबंधन पर्व : भद्रा काल देख कर ही राखी बांधे, भद्रा काल का समय यानि 11 अगस्त को सुबह 10.38 बजे से रात 8.50 बजे तक होगा

 

इस पर्व पर हर साल की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की व्यवस्था की है  इस बार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाएं 2 दिन तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के क्रम में 48 घंटे तक नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यह सुविधा 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक निगम की सभी श्रेणी की बसों में मिलेगी। 

 

 

विशेष व्यवस्था करें अधिकारी- मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग ने इसके आदेश जारी करना शुरू कर दिया है। रक्षाबंधन के मौके पर सभी रोडवेज अधिकारियों को तत्काल विशेष व्यवस्था के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। बसों की सफाई के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि महिला यात्रियों की ओर से कोई शिकायत न हो। 

 

उत्तराखंड सरकार भी देगी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा
बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद से ही रक्षा बंधन के दिन राज्य में महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त है। महिला यात्रियों को सभी रूटों पर मुफ्त बस सेवा प्रदान की जाती है। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में इस बार 48 घंटे तक नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए दिल्ली, मेरठ, आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी जैसे शहरों में 10 से 12 अगस्त के बीच अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार ने भी रक्षा बंधन के दिन राज्य की सभी श्रेणियों की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की।