मेरठ: यूजर चार्ज की आज से वसूली हुई शुरू, शहर पर हर महीने दो करोड़ का पड़ेगा भार, इन वार्डों में शुरू हुई वसूली

मेरठ में आज से यूजर चार्ज वसूलना शुरू हो गया है, जिससे शहर पर हर महीने दो करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। बीवीजी इंडिया इंडिया कंपनी ने नगर आयुक्त से यूजर चार्ज वसूल कर इसकी शुरुआत की है।
 
शहर के करीब ढाई लाख घरों पर यूजर चार्ज का बोझ आ गया है। लोगों से हर महीने दो करोड़ रुपए वसूले जाएंगे। बीवीजी इंडिया कंपनी ने नगर आयुक्त से यूजर चार्ज वसूल कर इसकी शुरुआत की है। पहले भी यह सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन लोगों के विरोध के चलते इस को बंद कर दिया गया था। अब इसे औपचारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है।Read Also:-मेरठ : खंभे से टकराई कार, एक युवक हुई की मौत, सदर थाना क्षेत्र के जीटीबी स्कूल के पास हुआ हादसा, 4 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

 

महानगर में 90 वार्ड हैं। यहां साढ़े तीन लाख घर और दो लाख से ज्यादा व्यावसायिक इमारतें हैं। नगर निगम ने बीवीजी इंडिया कंपनी को सूरजकुंड और दिल्ली रोड वाहन डिपो क्षेत्र के 73 वार्ड दिए हैं।

 

कंपनी इन वार्डों से घर-घर जाकर कूड़ा कलेक्ट करेगी। कंपनी ने यह सुविधा 50 वार्डों में शुरू की है। सोमवार को कंपनी के प्रबंधक ने नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा, सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों से प्रभार लिया। कंपनी के प्रोजेक्ट हेड सलिल ने बताया कि सोमवार से शहर के सभी जगहों से चार्ज वसूलने का काम शुरू कर दिया गया है। 

 

अभी सुविधाएं पूरी नहीं
कंपनी के पास संकरी गलियों से कूड़ा उठाने के लिए छोटे वाहन नहीं हैं। घंटाघर, लाला का बाजार, पेपर बाजार, सिटी सराफा कोतवाली क्षेत्र सहित शहर के पुराने इलाकों में वाहन नहीं चल सकते हैं। नगर निगम की बोर्ड बैठक में यहां से कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शा व मानव संचालित रिक्शा खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी, लेकिन अभी तक संसाधन नहीं मिले हैं। कंपनी यहां से कूड़ा नहीं उठा रही है। लोग अपने-अपने स्तर से कूड़ा उठा रहे हैं।

 

रात में बाजारों से कचरा उठाने का दावा
कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि सुबह हर घर से कचरा उठाते समय घर के गेट पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन किया जा रहा है। रात में बाजारों से कचरा उठाया जाएगा। निगम ने कचरा कम्पेक्टर खरीदा है। वाहनों से कचरा सीधे कचरा कम्पेक्टर में डाला जाएगा। शहर से डंपस्टरों को खत्म किया जाएगा।

 

लोगो के लिए अच्छी सुविधा
बीवीजी ने सोमवार से कंपनी से यूजर चार्ज लेना शुरू कर दिया है। यह लोगों के लिए अच्छी सुविधा है। इससे शहर की सफाई में भी सुधार होगा। - डॉ. अमित पाल शर्मा, नगर आयुक्त

 

इन वार्ड क्षेत्र में रिकवरी शुरू हो गई है

 

  • 04 शेरगढ़ी
  • 13 जयभीमनगर
  • 14 जागृति विहार सेक्टर आठ
  • 16 अजंता कॉलोनी
  • 18 सरायकाजी
  • 20 कसरुखेड़ा
  • 24 कासरबक्सर
  • 26 तेजगढ़ी
  • 29 सुभाष नगर
  • 32 सिविल लाइन
  • 37 गंगानगर
  • 44 मोहनपुरी
  • 45 जागृति विहार सेक्टर III
  • 46 यादगारपुर
  • 47 शाहपीरगेट
  • 50 नंगलबट्टू
  • 52 भोपाल सिंह रोड
  • 53 शास्त्री नगर योजना 7ए सेक्टर III
  • 58 सूरजकुंड रोड
  • 59 जयदेवनगर
  • 60 फूलबाग कॉलोनी
  • 61 शास्त्री नगर एल-2
  • 63 एल ब्लॉक शास्त्री नगर
  • 64 पटेल नगर, थापर नगर

 

श्रेणी उपयोगकर्ता शुल्क रुपये प्रति माह

 

  • हाउस टैक्स में छूट वाले परिवारों से 30
  • 200 वर्गमीटर घरों से 80
  • 200 sq.mt से ऊपर के घरों से 100।
  • अपार्टमेंट प्रति फ्लैट 40
  • धर्मशाला 30
  • वाणिज्यिक भवनों और दुकानों
  • 100 वर्गफीट क्षेत्रफल वाली दुकान से 50 रु.
  • दुकान से 100 से 200 वर्गफीट तक
  • 200 वर्ग फुट से अधिक की दुकान से 150 रु.
  • 100 छात्रों वाला स्कूल, 50 कोचिंग सेंटर से
  • छात्र संख्या वाले स्कूल 101 से 500, कोचिंग सेंटर 300
  • 500 से अधिक छात्रों वाले स्कूल, 500 कोचिंग सेंटरों से
  • बैंक, एलआईसी, सिनेमा, गेस्ट हाउस, 10 रूम होटल व रेस्टोरेंट, 20 रूम हॉस्पिटल से 500
  • मैरिज होम, मॉल, होटल, रिटेल चेन, 20 बेड से 1000 तक निजी अस्पताल
  • 1001 वर्ग फुट से 5000 वर्ग फुट तक के गोदाम व गोदाम, 500 से शराब की दुकानें
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पैथोलॉजी लैब, शोरूम, सर्विस सेंटर, पेट्रोल पंप, गैराज से 200 रु
  • क्लीनिक, अन्य सरकारी कार्यालय, स्कूल 100
  • दवा दुकानों से 150
  • रेहड़ी पटरी वालों को पांच रुपये महीना
  • सड़क किनारे फास्ट फूड, चाय, जूस, चाट की दुकानों से 10 रु
  • साप्ताहिक बाजार में प्रति दिन 25 रु
  • प्रदर्शनी ग्राउंड मेले में प्रति दिन 100 रु