मेरठ: प्रॉपर्टी डीलर ने ऑफिस में की आत्महत्या, सपा नेता के यहां डकैती के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था 

इंचोली थाना क्षेत्र के बेटा गांव निवासी फेरम सिंह राणा पुत्र करण सिंह अपने परिवार के साथ गंगानगर एफ ब्लॉक में रह रहा था। वह मेरठ कॉलेज का कर्मचारी था और प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता था।
 
गंगानगर एफ ब्लॉक निवासी प्रापर्टी डीलर ने अपने कार्यालय में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि छह दिन पहले अमन विहार में हुई लूट के मामले में पुलिस ने उन्हें सरधना से हिरासत में लिया और तीन दिन तक थाने में रखा। तभी से वह डिप्रेशन में चल रहे थे। रविवार की शाम उसने फांसी लगा ली। परिजनों ने सीओ सदर देहात, एसओ को घेराव किया। वही पुलिस ने तमाम आरोपों का खंडन किया और बताया की उसने दूसरे कारणों से आत्महत्या की है। Read Also:-UP : शौचालय में फोन छिपाकर महिला प्रोफेसर्स और छात्राओं का बनाता था अश्लील वीडियो, मोबाइल फ़ोन ने खोला कॉलेज के चपरासी का राज

 

इंचोली थाना क्षेत्र के बेटा गांव निवासी फेरम सिंह राणा पुत्र करण सिंह अपने परिवार के साथ गंगानगर एफ ब्लॉक में रह रहा था। वह मेरठ कॉलेज का कर्मचारी था और प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता था।

 

 

रविवार शाम वह अमहेड़ा रोड स्थित अपने प्रापर्टी डीलिंग कार्यालय पहुंचे। वहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कई बार फोन करने के बाद जब फोन रिसीव नहीं हुआ तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। वह उन्हें ढूंढते हुए सबसे पहले थाने पहुंचे। इसके बाद वह उनके कार्यालय पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो वह फंदे पर लटका मिला।

 

घटना के बाद उन्हें गंगानगर के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर सीओ सदर देहात देवेश सिंह, गंगानगर थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह को परिजनों ने घेराव किया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। पुलिस पर आरोप लगाया कि उसकी मौत का कारण थाना है। मौके पर चार थानों की पुलिस बुलाई गई है।