मेरठ नगर निगम वार्ड-80 के पार्षद ज़ुबैर अंसारी की हत्या, AIMIM पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ने की थी तैयारी

यूपी के मेरठ में नगर निगम के पार्षद की शनिवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह  AIMIM पार्टी से चुनाव जीते थे। चर्चा है कि वह इस बार पार्टी से ही शहर सीट से लड़ने की तैयारी कर रहे थे।
 
यूपी के मेरठ में शनिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने नगर निगम के पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक घटना के समय वह अपने घर के पास टहल रहे थे।

 

जानकारी के अनुसार जुबैर अंसारी मेरठ नगर निगम वार्ड-80 से  AIMIM पार्टी से पार्षद का चुनाव जीते थे। वह प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। बीते दिनों उन्होंने खबरीलाल से बातचीत में बताया था कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM  से विधायक का चुनाव लड़ने की तैयारी में  हैं। शनिवार को वह घर के पास टहल रहे थे तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने जुबैर अंसारी को गोली मार दी। वहीं, AIMIM के मेरठ जिला अध्यक्ष फैज मोहम्मद ने बताया कि पार्षद जुबैर अंसारी की दो गोली मारकर हत्या की गई है। घर के बाहर घटना को अंजाम दिया गया है। 

 

मेरठ में AIMIM पहले पार्षद

 

प्रापर्टी डीलर जुबैर अंसारी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के पहले पार्षद हैं। जिन्होंने भाजपा के गढ़ में पार्षद का चुनाव जीता। पिछले दिनों असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान किया था कि उनकी AIMIM पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसमें मेरठ की भी सीटे शामिल थी। इसी में ही पार्षद जुबैर अंसारी विधायक का चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। उन्होंने पिछले दिनों खबरीलाल को बताया था कि पार्टी में उनकी अच्छी पकड़ है। जिससे उनका चुनाव लड़ना पक्का माना जा रहा है।