UP : कैसे होंगे रामलला के दर्शन? कैसे पहुंचेंगे अयोध्या? जानिए हर सवाल का जवाब,
 

आम लोगों को रामलला के दर्शन मिल सकें, इसके लिए कई तैयारियां की गई हैं।  दर्शन को सुलभ बनाने के लिए एक प्रक्रिया भी तय की गई है। जानिए आम लोग कैसे कर पाएंगे रामलला के दर्शन, क्या है मंदिर में प्रवेश की प्रक्रिया, कौन सी ट्रेनें चलाई गई हैं, अगर आप दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 
आम लोगों को रामलला के दर्शन मिल सकें, इसके लिए कई तैयारियां की गई हैं।  दर्शन को सुलभ बनाने की प्रक्रिया भी तय की गई है। जानिए आम लोग कैसे कर पाएंगे रामलला के दर्शन, क्या है मंदिर में प्रवेश की प्रक्रिया, कौन सी ट्रेनें चलाई गई हैं, अगर आप दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।READ ALSO:-राम मंदिर: उमड़ा फिल्मी सितारों का सैलाब, राम मंदिर से सामने आई बॉलीवुड की बेहद खास तस्वीर, प्राण प्रतिष्ठा के बाद फ़िल्मी सितारे जैम कर झूमे.....

 

जानिए आम लोग कैसे कर पाएंगे रामलला के दर्शन, क्या है मंदिर में प्रवेश की प्रक्रिया, कौन सी ट्रेनें चलाई गई हैं, अगर आप दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 

कैसे होंगे रामलला के दर्शन?
रामलला के दर्शन के लिए आम लोगों के पास पहचान पत्र होना अनिवार्य होगा। राम मंदिर, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आम जनता सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक दर्शन कर सकेगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शन होंगे। सुबह-शाम रामलला की आरती में शामिल होने के लिए पास लेना होगा। जो पूर्णतः निःशुल्क होगा। हालांकि, पास के लिए आपको पहले बुकिंग करानी होगी।

 

पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बुक किए जा सकते हैं। राम मंदिर की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन पास बुकिंग की जा सकती है। वहीं ऑफलाइन पास के लिए आपको श्री राम जन्मभूमि के कैंप कार्यालय जाना होगा। यहां आपको अपना पहचान पत्र दिखाने के बाद पास जारी कर दिया जाएगा। 

 

आम लोगों को कब होंगे दर्शन?
प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद 23 जनवरी तक अयोध्या के रास्ते आम लोगों के लिए बंद रहेंगे. 25 जनवरी के आसपास से आम लोगों को मंदिर में प्रवेश की इजाजत मिल सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल प्रशासन ने अयोध्या मार्ग पर आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया है। 

 

किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
रामलला मंदिर जाते समय आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र अपने साथ रखें। बिना पहचान पत्र के प्रवेश रोका जा सकता है। अगर आप आरती में शामिल होना चाहते हैं तो आपको आधे घंटे पहले परिसर में पहुंचना होगा।  इसकी बुकिंग के लिए आईडी जरूरी है. अगर आप सुबह की श्रृंगार आरती में शामिल होना चाहते हैं तो आपको एक दिन पहले बुकिंग करानी होगी। 

 

अयोध्या कैसे पहुंचें?
  • सड़क मार्ग द्वारा: अयोध्या लखनऊ से लगभग 134 किलोमीटर की दूरी पर है। लखनऊ जोन ने इस क्षेत्र के लिए 50 विशेष बसें चलाने की घोषणा की है। अयोध्या डिपो से पहले से ही 120 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जा रही हैं। यहां से बस सुविधा उपलब्ध है। सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचने के लिए नोएडा डिपो ने हेल्पलाइन नंबर 962555922 जारी किया है। यहां से बस सेवा शुरू कर दी गई है। यहां 25 बसें अयोध्या जाएंगी। इसके अलावा मथुरा, आगरा, दिल्ली समेत कई शहरों से बस द्वारा भी अयोध्या पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा 100 ई-बसें भी शुरू की गई हैं।
  • ट्रेन: लखनऊ अयोध्या के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। इसके अलावा अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनें शुरू होने वाली हैं। इन ट्रेनों में कई बुकिंग की जा सकती है, खासकर ग्रुप में। रेलवे स्टेशन से रामलला मंदिर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
  • हवाई यात्रा: अगर आप हवाई यात्रा से यहां पहुंचना चाहते हैं तो आपको वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना होगा। वर्तमान में यह हवाई अड्डा कई हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है। आप एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर आसानी से राम मंदिर पहुंच सकते हैं। कोलकाता और बेंगलुरु से भी श्रद्धालु फ्लाइट से सीधे अयोध्या पहुंच सकेंगे।