गद्दारों ने भारत माता को चीरकर एक टुकड़ा चीन को दे दिया : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सुबह दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत - चीन सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने इसका वीडियो ट्वीट कर लिखा- गद्दारों ने भारत माता को चीरकर एक टुकड़ा चीन को दे दिया। राहुल ने कहा कि PM मोदी ने हिंदुस्तान की जमीन चीन को पकड़ाई, यह सच्चाई है। PM डरपोक हैं, उन्होंने चीन के सामने सिर झुका दिया है। चीन भारतीय सेना के बलिदान पर थूक रहा है।
यह भी पढ़ें : लोकसभा में राहुल गांधी ने तोड़ी संसद की मर्यादा, स्पीकर की अनुमति के बिना किया यह काम
राहुल गांधी ने चीन मसले पर कहा कि कल रक्षा मंत्री ने संसद में अपनी बात कही, इसमें कुछ चीजें हैं जो साफ होनी चाहिए। भारत सरकार की पोजिशन मामले की शुरुआत में थी कि अप्रैल से पहले की स्थिति लागू की जाएगी, लेकिन अब रक्षा मंत्री ने आकर बयान दिया है। हमारी जगह फिंगर 4 पर है, लेकिन सरकार ने फिंगर 3 पर सहमति क्यों दी। प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने भारतीय जमीन को चीन के हवाले क्यों दिया।
राहुल गांधी ने डेपसांग मसले पर भी कहा कि वहां से चीनी सेना पीछे क्यों नहीं हटी है। ये साफ है कि देश के प्रधानमंत्री ने भारत की पवित्र जमीन चीन को पकड़ा दी है। राहुल बोले कि पीएम मोदी ने चीन के सामने माथा टेक दिया है।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें
Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे | Join |
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे | Subscribe |
Instagram पर फॉलो करे | Follow |
Faceboook Page फॉलो करे | Follow |
Tweeter पर फॉलो करे | Follow |
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे | Join |