नोएडा में शिमला जैसा अहसास, Bihar-UP में बढ़ी सर्दी, दिल्ली से पंजाब तक पारा 2 डिग्री गिरा; जानिए इन 5 राज्यों के मौसम का हाल

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं, कुछ दक्षिणी राज्यों में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। 
 
दिसंबर के आखिरी हफ्ते में उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। आने वाले दिनों में शीतलहर और गलन से पारा और गिरेगा। मंगलवार की सुबह ताजमहल कोहरे में छिपा रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है। नोएडा में इतना कोहरा है कि शिमला जैसा अहसास हो रहा है। ऊंची इमारत से जमीन भी नजर नहीं आ रही है।  खिड़कियों से देखने पर ऐसा लगता है कि कोहरा घर में घुस रहा है। READ ALSO:-UP शिक्षक भर्ती: उत्तर प्रदेश के 51 जिलों में शिक्षक भर्ती का रास्ता हुआ साफ, इस दिन से शुरू होगी काउंसलिंग

 

 

 

इसका असर 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच देखने को मिल सकता है। बता दें कि मंगलवार को Delhi NCR में पहली बार घने कोहरे का असर देखने को मिला। गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फ़रीदाबाद के ग्रामीण इलाकों में दृश्यता लगभग ख़त्म हो गई। वहीं, शहरी इलाकों में भी दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही। ऐसे में सुबह वाहन चालकों को रेंगकर चलना पड़ा। कोहरे के कारण मेरठ एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार करीब 30 किमी तक कम हो गई।

 

वहीं ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बमुश्किल 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चल पा रहे थे। कोहरे के कारण कई सड़कों पर दुर्घटना जैसे हालात भी पैदा हो गए। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, Delhi NCR में पिछले दो दिनों से सुबह और शाम के समय मौसम काफी ठंडा है, लेकिन रात में तापमान बढ़ रहा है। वहीं, दिन में भी कुछ गर्मी महसूस हो रही है। ऐसे में सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को दोपहर में स्वेटर जैकेट संभालना मुश्किल हो रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी अंतर के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। हालांकि, अब मौसम विभाग ने यह अंतर कम होने की संभावना जताई है।