शर्मनाक : पहले लड़की की हत्या, फिर शव के साथ किया बलात्कार, रेलवे कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार, एक आरोपी की गर्लफ्रेंड थी नाबालिग लड़की

असम पुलिस ने गुरुवार को एक नाबालिग लड़की की हत्या करने और फिर शव के साथ बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
 
असम पुलिस ने गुरुवार को एक नाबालिग लड़की की हत्या करने और फिर शव के साथ बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।Read also:-Delhi-Meerut Expressway से सफर करने वाले वाहन चालकों का समय और पैसा दोनों बचेगा, आइये जानते हैं कैसे?

 

पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक रेलवे कर्मचारी है जिसका लड़की से अफेयर था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। जब लड़की ने इनकार कर दिया तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

 

घटना 9 सितंबर की है, नाबालिग लड़की की गला दबाकर कर दी थी हत्या 
यह घटना असम के करीमगंज जिले में हुई। पुलिस अधिकारी पार्थ प्रतिम दास के मुताबिक, लड़की की हत्या 9 सितंबर को रात करीब 11 बजे की गई जब तीन आरोपी जबरदस्ती पीड़िता के घर में घुस आए। उन्होंने लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसके शव के साथ यौन संबंध बनाए। बाद में आरोपी नाबालिग का शव 9 सितंबर को करीमगंज टाउन बाईपास के पास मिला।

 

लड़की की नोटबुक से पता चला, फोन नंबर से पकड़ा गया आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को मृत लड़की की नोटबुक में एक मोबाइल नंबर मिला और उसके मुताबिक उन्होंने बिप्लब पॉल, शुभ्रा मालाकार और राहुल दास नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया। 

 

पूछताछ के दौरान राहुल दास ने खुलासा किया कि वह लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। उसने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने इसके लिए मना कर दिया। 

 

पुलिस ने बताया, राहुल दास रेलवे का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और वही पूरी घटना का मास्टरमाइंड था। राहुल दास ने शुभ्रा मालाकार से दो मोबाइल सिम कार्ड लिए थे, जिसका इस्तेमाल राहुल और पीड़ित लड़की करते थे और वे लगातार संपर्क में थे।