किसानों के खिलाफ हैं सचिन, अक्षय कुमार और अजय देवगन! आंदोलन के समर्थन में आए विदेशी सेलिब्रिटीज तो बौखला गए सभी भारतीय सितारे

 

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर देश के किसान 2 महीने से ज्यादा समय से धरने पर बैठे हैं। कड़कती सर्दी में खुले आसमान के नीचे किसानों पर सरकार को तरस तक नहीं आ रहा हैं। बहुमत से सत्ता में आई घमंड में चूर मोदी सरकार कानूनों को वापस लेने को तैयार नहीं है।

उधर भाजपा समर्थक अपने हक की आवाज के लिए संघर्ष कर रहे इन किसानों को देशद्रोही करार दे रहे हैं। हर बात में भाजपा सरकार का पक्ष लेने वाली कंगना रनौत भी सारी हदें पार करते हुए सोशल मीडिया पर किसानों को भला बुरा बोलकर कोस रहीं हैं। कंगना ने भी किसानों को देशद्रोही के साथ ही 100-100 रुपये के लिए आंदोलन करने वाले कलाकार तक बता दिया। यदि कोई बड़ा सितारा भी किसानों का समर्थन करता है तो उसे भी देशद्रोही करार दे दिया जाता हैं। इसी डर से देश के बड़े सितारे अन्नदाता की तकलीफ में उनका साथ देना तो दूर उनके समर्थन में एक शब्द नहीं बोल रहे।

रेहाना से लेकर ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसानों का किया सपोर्ट

किसान इस मुद्दे पर सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक बड़ा आंदोलन चला रहे हैं। ऐसे में किसानों की ताकत देख बौखलाई भाजपा सरकार ने इंटरनेट पर भी पाबंदी लगा दी, ताकि आंदोलन के बारे में सोशल मीडिया पर ज्यादा चर्चा न हो सके। लेकिन अब यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठ चुका हैं। किसान आंदोलन को अब विदेशी सेलिब्रिटीज का समर्थन मिल रहा है। अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना और सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थर्नबर्ग (Greta Thunberg) के बाद आब पूर्व पोर्न मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने भी भारतीय किसानों के साथ खड़े होने की बात कही है। सभी ने इंटरनेट पर बैन करने की बात को गलत करार देते हुए भारतीय किसानों को समर्थन करने की अपील की।

कंगना रनौत ने बोला सभी को बेवकूफ

ऐसे में किसानों के साथ विदेशी सेलिब्रिटीज को खड़ा देखकर भारतीय सिनेमा के सितारे बौखला गए हैं। इनमें सबसे आगे हर मुद्दे पर बोलने वाली कंगना रनौत हैं। कंगना सरकार के खिलाफ बोलने वाले हर व्यक्ति को बेवकूफ करार देतीं हैं इसी तरह उन्होंने मिया खलीफा और रेहाना को भी बेवकूफ बोल दिया। कंगना ने रेहाना को जवाब देते हुए किसानों को एक बार फिर देशद्रोही और आतंकवादी करार दे दिया।

सचिन ने भी दिया सरकार का साथ

इसके बाद इस मुद्दे पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी टिप्पणी की। सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं। भारतीय लोग भारत को जानते हैं और उन्हें ही भारत के लिए फैसला लेना चाहिए. आइए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें। सचिन ने आखिर में अपने ट्वीट में #IndiaTogether और #IndiaAgainstPropaganda का इस्तेमाल किया।

https://twitter.com/sachin_rt/status/1356959311075934215?s=19

विराट कोहली भी बोले

क्रिकेटर विराट कोहली ने कहा कि असहमति के इस समय हम सभी एकजुट रहें। किसान हमारे देश का एक अभिन्न हिस्सा हैं। मुझे यकीन है कि सभी पक्षों के बीच एक सौहार्दपूर्ण समाधान निकल आएगा। इससे सभी मिलकर आगे बढ़ें।

https://twitter.com/imVkohli/status/1357016154108166144?s=19

लता मंगेशकर ने भी दी राय

लता मंगेशकर ने ट्वीट कर लिखा है, ''भारत गौरवशाली राष्ट्र है और हम सभी भारतीय सिर ऊंचा करके खड़े हैं। एक गर्व करने वाले भारतीय के रूप में, मुझे पूरा विश्वास है कि जिन मुद्दों या समस्याओं का हम सामना कर रहे हैं, हम उनके लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए, उनका समाधान करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं।'' इसके साथ ही उन्होंने भी अपने ट्वीट में #IndiaTogether और #IndiaAgainstPropaganda का इस्तेमाल किया।

https://twitter.com/mangeshkarlata/status/1357006983480700928?s=19

अक्षय कुमार और अजय देवगन ने भी किसानों की मांग को बताया झूठ

अक्षय कुमार ने लिखा है, किसान हमारे देश का बहुत अहम हिस्सा हैं। उनकी समस्याओं को हल करने की जो कोशिश की जा रही है वह सबके सामने है। इस सौहार्दपूर्ण प्रस्ताव का समर्थन करें, ना कि उनका ध्यान दें जो कि मतभेद करवाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अजय देवगन ने लिखा है, भारत और भारत की पॉलिसीज के खिलाफ किसी झूठे प्रोपागैंडा में मत आइए। इस घड़ी में बिना किसी झगड़े के एकजुट होने की जरूरत है। इसके अलावा करण जौहर, सुनील शेट्टी और एकता कपूर ने भी ट्वीट्स किए।

https://twitter.com/ajaydevgn/status/1356892548837502977?s=19 https://twitter.com/akshaykumar/status/1356884526815842304?s=19

विदेश मंत्रालय ने कहा जिरह और बातचीत से लागू हुए कानून

भारतीय विदेश मंत्रालय ने सख्त तेवर दिखाए। मंत्रालय ने इसे गैर-जिम्मेदाराना हरकत ठहराया। इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत की संसद ने पूरी जिरह और बातचीत के बाद कृषि सेक्टर में सुधारवादी कानून पारित किया है। ये सुधार किसानों के बड़ा मार्केट और सहूलियत देंगे। भारत के कुछ हिस्सों के किसानों के बहुत छोटे से हिस्से को इन सुधारों पर शक है। जारी किए गए बयान में यह भी लिखा गया है कि इस आंदोलन पर कुछ ग्रुप अपना मुद्दा आगे लाकर इन्हें भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। बयान में 26 जनवरी पर देश की राजधानी में हुई हिंसा का भी जिक्र है।

मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स की तरफ से यह गुजारिश की गई है कि ऐसे मामलों पर कॉमेंट करने से पहले मुद्दे को अच्छी तरह से समझ लिया जाए। सनसनी के लालच में सोशल मीडिया चल रहे हैशटैग्स और कॉमेंट्स, खासकर जिन्हें सिलेब्स कर रहे हैं, ना तो वे सही हैं न ही जिम्मेदारी भरे।

पहले क्यों नहीं बोले ये सितारे

ये सितारे बीते 2 माह से इस मुद्दे पर चुप बैठे थे, जबकि रोजाना अखबार से लेकर समाचार चैनलों में किसान आंदोलन छाया रहता है, लेकिन इसके बावजूद दिलजीत को छोड़ दिया जाए तो किसी भी बड़े सितारे ने अन्नदाता के हाल पर सरकार से सवाल नहीं किया। विदेशी सितारों को किसानों से सहानुभूति हुई और उन्होंने इस पर सवाल उठाया तो सभी सितारों को यह बात नागवार गुजरी। किसानों के आंदोलन स्थल पर इंटरनेट बंद करने और किसानों के हाल को मानवाधिकार का उल्लंघन बताने को अक्षय कुमार और अजय देवगन से जैसे भारतीय सितारे झूठा प्रोपोगंडा बता रहे हैं और विदेशी सेलिब्रिज को इस मामले में दखल न देने को बोल रहे हैं। हालांकि सीधे तौर पर नहीं, लेकिन सभी सितारों ने अब यह साबित कर दिया कि वे किसानों के नहीं, बल्कि सरकार के साथ हैं।

https://twitter.com/karanjohar/status/1356897467850059780?s=19 https://twitter.com/ektarkapoor/status/1356897432370622464?s=19 https://twitter.com/SunielVShetty/status/1356880396537876481?s=19