राहत भरी खबर! हीट वेव से मिलेगी राहत, कल से छाएंगे घने बादल, चलेंगी ठंडी हवाएं; जानें क्या है IMD का नया अपडेट

 Delhi NCR समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। सूरज की तपिश ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच आईएमडी (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। गुरुवार से ठंडी हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।
 
देश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। दिल्ली एनसीआर और यूपी समेत कई राज्यों को लू से राहत मिलने वाली है। 30 मई से आसमान में घने बादल छाएंगे और ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। अगले 24 घंटे में मानसून दस्तक देगा। आइए जानते हैं आईएमडी का नया अपडेट।Read Also:-साइबर अपराध पर सरकार की सख्ती, अब ‘संचार साथी’ रखेंगे अपराधियों पर नजर, जाने क्या है संचार साथी

 

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गुरुवार से लू का प्रकोप कम होने लगेगा। अगले 24 घंटे में मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है। इस दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में घने बादल छाएंगे। उत्तर भारत के राज्यों में भी तापमान में गिरावट आएगी और आसमान में काले बादल छाए रहेंगे।

 

अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 31 मई से 2 जून के बीच बिजली चमकने के साथ तेज आंधी चलेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

 

इन राज्यों में बरसेंगे बादल
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ मानसून की बारिश होगी। 30 मई को इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

 

जानिए कब होगी बारिश?
केरल तट पर तेज पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण आज से 2 जून तक केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार, कर्नाटक में बारिश के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा में 1 जून से 4 जून तक मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

दिल्ली समेत इन राज्यों में छाए रहेंगे बादल
17 मई से दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब के ज्यादातर इलाकों में लू से लेकर भीषण लू चल रही है, जबकि 18 मई से उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के चुरू में 50.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि मध्य प्रदेश, जम्मू, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में लू चल रही है। 30 मई से इन राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।