दिल्ली-NCR में जबरदस्त रिकॉर्ड तोड़ ठंड! मेरठ में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, जानें 10 राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली-NCR में शीतलहर का सितम जारी है। मंगलवार को भी रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में पारा तीन डिग्री से नीचे चला गया है। इसके चलते पूरी दिल्ली-NCR भीषण शीतलहर की चपेट में है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर ओस की बूंदें भी बारिश की तरह गिरी हैं। घने कोहरे के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा और पंजाब में विजिबिलिटी शून्य हो गई है।
 
मेरठ में बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। मेरठ में हिमाचल और उत्तराखंड से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। ऐसे में लोगों का बुरा हाल है। डीएम ने स्कूलों की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। स्कूलों ने भी अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बर्फीली हवाओं से लोग कांप रहे हैं। वहीं, घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री तक पहुंच गया है। READ ALSO:-श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट की रोक; हाईकोर्ट ने सर्वे का दिया था आदेश

 

बता दें कि सोमवार को ठंडी हवाओं के बीच सुबह 10 बजे के बाद निकली तेज धूप से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। दिन भर तेज धूप में लोग अपने लंबित काम निपटाने के लिए सड़कों पर निकले।

 

जनवरी में 14 दिन तक ठंड ने जनजीवन प्रभावित किया था। शीतलहर और घने कोहरे की चादर ने शहर को ढक लिया था। न्यूनतम तापमान गिरकर 2.9 डिग्री पर पहुंच गया था। इन सबके बीच 15 दिन बाद सोमवार को धूप निकलने से लोगों के चेहरे खिल उठे। सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन 10 बजे के बाद कोहरे को चीर कर सूर्य देव ने दर्शन दिया। दिन का तापमान 3.7 डिग्री और रात का तापमान .7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को भी शीतलहर और घने कोहरे की आशंका है। 

 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान एक बार फिर 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शीतलहर जारी रहेगी। सफदरजंग स्थित मौसम विभाग की रिकॉर्ड वेधशाला में आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम बताया जा रहा है। 

 

 

 

 

इन राज्यों में शीतलहर जारी रहेगी
इसके साथ ही सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसी तरह ओडिशा, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और केरल में भी बारिश की संभावना है। इधर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शीतलहर जारी रहेगी। वहीं, आज हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घना कोहरा छाया रहेगा।