प्रियंका गांधी महिला पहलवान साक्षी मलिक के घर पहुंचीं, कल गुरुवार को महिला पहलवान ने किया था संन्यास का ऐलान 

पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहलवान साक्षी मलिक ने गुरुवार को कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उनके आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और अपना समर्थन जताया। 
 
पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का नया अध्यक्ष चुने जाने से नाराज पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद अगले दिन पहलवान बजरंग पुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने की इच्छा जताई है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी साक्षी मलिक के आवास पर पहुंची हैं और उनसे मुलाकात की है। READ ALSO:-मेरठ : STF ने माफिया अतीक के रिश्तेदार को पकड़ा, 100 करोड़ की GST की करी चोरी, थाने की फर्श पर बैठा रहा रातभर; 10 दिन पहले ही दुबई से लौटा था

 

आपको बता दें कि संजय सिंह के नए अध्यक्ष चुने जाने के बाद साक्षी मलिक ने दिल्ली प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने महिला पहलवानों के हक के लिए लड़ाई शुरू की थी, लेकिन वह हार गईं। उम्मीद है कि युवा पहलवान इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे। 

 

 

शुक्रवार सुबह ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा और राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुडडा से मुलाकात की। शुक्रवार शाम को प्रियंका गांधी साक्षी मलिक के आवास पर पहुंचीं और उनसे मुलाकात की। 

 

प्रियंका की मुलाकात साक्षी मलिक से हुई
शुक्रवार शाम कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया से मुलाकात की। आपको बता दें कि आज बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया था और साक्षी मलिक का समर्थन करने की बात कही थी।

 

आपको बता दें कि पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पहलवानों ने आरोप लगाया था कि बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है। बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक समेत कई पहलवानों ने दिल्ली में जंतर-मंतर के सामने धरना दिया था। उस वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने उनका समर्थन किया था। 

 

पहलवानों ने बृजमोहन सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था
28 मार्च को पहलवान नए संसद भवन की ओर मार्च कर रहे थे। उसी वक्त उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 7 जून को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत के बाद पहलवान हड़ताल से हट गए। खेल मंत्री ने आश्वासन दिया था कि बृजभूषण सिंह के परिवार से किसी को भी कुश्ती निकाय चुनाव में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन उनके करीबी संजय सिंह अध्यक्ष चुने गए।

 

इसके बाद ही साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी। अगले दिन बजरंग पुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा कि अभी तक तीन महीने बाद भी कोई FIR दर्ज नहीं की गई। उन्होंने पद्मश्री लौटाने की पेशकश की।