आइसक्रीम खाते ही लोगों को हो जाता था शराब का नशा! दुकान पर छापा पड़ा तो सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई, देखें वीडियो 

 हैदराबाद में आबकारी विभाग ने एक आइसक्रीम पार्लर पर छापा मारा तो बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। यहां पर दुकानदार आइसक्रीम में शराब मिलाकर बेचा करता था। 
 
HYDRABAD
हैदराबाद से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आइसक्रीम पार्लर पर जब छापा मारा गया तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। टीम को सूचना मिली थी कि आइसक्रीम में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया जाता है। टीम ने जब छापा मारा तो सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद इस दुकान से बड़ी संख्या में आइसक्रीम और शराब जब्त की गई है। READ ALSO:-UP : दर्दनाक हादसा, मैक्स गाड़ी के उड़े परखच्चे, मैक्स और रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर, 17 की हुई मौत....

 

मामला आरटीसी क्रॉस रोड स्थित एक आइसक्रीम पार्लर का है। शुक्रवार को अधिकारियों ने व्हिस्की के साथ आइसक्रीम बेचने वाले एक कथित रैकेट का भंडाफोड़ किया। आरोप है कि दुकानदार आइसक्रीम में अल्कोहल मिलाकर बेचता था, जिसे खाने के बाद लोग नशे में आ जाते थे। बताया जा रहा है कि दुकानदार सोशल मीडिया के जरिए व्हिस्की आइसक्रीम का प्रचार भी किया करता था।  

 

आइसक्रीम में व्हिस्की परोस रहा था
अधिकारियों के मुताबिक आइसक्रीम पार्लर चुनिंदा ग्राहकों को व्हिस्की मिली आइसक्रीम परोस रहा था। साथ ही इस आइसक्रीम का प्रचार सोशल मीडिया के जरिए किया जा रहा था। यहीं से आबकारी विभाग को इसकी जानकारी मिली। अब इस आइसक्रीम पार्लर की सच्चाई जानकर हर कोई हैरान है।

 

आपको बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पिछले महीने बताया था कि शराब की दुकानों को छोड़कर शहर की सभी दुकानें अब रात 1 बजे तक खुली रहेंगी। उन्होंने कहा था कि वह शराब के खिलाफ हैं, जितनी ज्यादा दुकानें खुली रहेंगी, लोग उतना ही ज्यादा शराब पीएंगे।