सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी एमएलसी और अन्य इत्र व्यापारी के यहां आयकर विभाग का छापा 

सुबह 7 बजे कन्नोज पहुंच गई और सपा एमएलसी पुष्पराज जैन और एक अन्य व्यापारी के रेड डाल दी।
 
उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग (IT Raid in Kannauj) की छापेमारी जारी है। शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के करीबी एमएलसी और समाजवादी इत्र (Samajwadi itr) लॉन्च करने वाले नेता पुष्पराज जैन उर्फ पम्मी जैन (Pushpraj jain) के यहां भी छापेमारी शुरू हो गई है। इसके अलावा एक अन्य इत्र व्यापारी के यहां छापेमारी हो रही है।

 

सुबह 7 कन्नौज पहुंची टीम

आयकर विभाग की टीम शुक्रवार सुबह 7 बजे कन्नोज पहुंच गई और सपा एमएलसी पुष्पराज जैन और एक अन्य व्यापारी के रेड डाल दी। जिसको लेकर राजनीतिक माहौल फिर गरमा गया। सपा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए हार का डर सताने की बात कही।

 

9 नवंबर को किया था समाजवादी इत्र लॉन्च

जानकारी हो कि जिसके यहां आयकर विभाग ने छापा मारा है यह वही, सपा एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्मी जैन हैं जिन्होंने बीते 9 नवंबर को समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने कार्यालय पर इसे लॉन्च किया। पम्मी जैन ने कहा था कि वह 2024 में और इत्र लॉन्च करेंगे।

 

इनकम टैक्स की टीम ने पीयूष जैन के बाद कन्नौज के दो और इत्र कारोबारियों के यहां छापा मारा है. इनमें मलिक मियां परफ्यूम के घर छापेमारी हुई है. इसके साथ ही अखिलेश यादव के करीबी पुष्पराज जैन उर्फ पम्मी जैन के यहां भी छापा पड़ा है. इनकम टैक्स की टीम आज सुबह सात बजे कन्नौज में दोनों व्यापारियों के घर छापेमारी करने पहुंची.

 

अखिलेश के साथ पम्मी प्रेसवार्ता में बैठने वाले थे

जानकारी हो कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता रखी हुई है। जिसमें सपा प्रमुख के साथ पम्मी जैन भी प्रेसवार्ता में बैठने वाले थे। परंतु उससे पहले ही सुबह के समय आईटी विभाग ने उनके यहां छापेमारी शुरू कर दी।

 

सपा पीएम मोदी और शाह पर हमलावर

लगातार हो रही छापेमारी को लेकर सपा भाजपा पर निशाना बना रही है। लगातार पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर बयान जारी किए जा रहे हैं। जानकारी हो  पीयूष जैन के संबंध सपा एमएलसी पम्मी जैन से बताए जा रहे थे। हालांकि पम्मी जैन ने इससे इनकार कर दिया था।

 

यूपी का कन्नौज हाल में काफी चर्चा में है. इससे पहले कन्नौज के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज के घरों से 190 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है. उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच लगातार हो रही छापेमारी के दूसरे मायने भी निकाले जा रहे हैं. विपक्ष इन छापेमारी को लेकर मोदी-योगी सरकार पर हमलावर है.

 

सपा ने यह ट्वीट किया


पम्मी जैन के छापों पर समाजवादी पार्टी की पहली प्रतिक्रिया आयी है. सपा ने ट्वीट कर कहा, ''आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के कन्नौज में प्रेसवार्ता की घोषणा करते ही भाजपा सरकार ने सपा एमएलसी पम्पी जैन के यहां छापामार कार्यवाही करनी शुरू कर दी। भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है, जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है!''