Omicron : ओमिक्रॉन से बढ़ा तीसरी लहर का खतरा, देश में 1600 से ज्यादा मरीज, 3 राज्यों में एक दिन में 150 नए मामले

Corona cases in India : कोरोना ने फिर से देश को जकड़ना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा बुरे हालात महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली आदि राज्यों के हैं।
 
Corona cases in India : कोरोना ने फिर से देश को जकड़ना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा बुरे हालात महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली आदि राज्यों के हैं। उत्तर प्रदेश में भी लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों ने लगाई पाबंदियों का सख्ताई से पालन करने की बात कही है।

 

23 राज्यों में फैल चुका

जानकारी के अनुसार कोरोना का नया वैरियंट ओमिक्रॉन (Omicron) तेजी के साथ फैल रहा है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों में यह भारत के 23 राज्यों में फैल चुका है। अभी तक इसके करीब 1600 मामले सामने आ चुके हैं। अब इसके मरीजों की मिलने की संख्या 100 प्रतिदिन पहुंच गई है। महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, गुजरात, ओडिशा आदि राज्यों में सबसे अधिक ओमिक्रॉन के मामले देखे जा रहे हैं। ंalso read : Petrol-Diesel & Gold price 3 January: नई साल के तीसरे दिन ये हैं मेरठ, दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के रेट, सोना-चांदी के दाम भी जानें

 

राज्यों ने लगाई पाबंदियां

ओमिक्रॉन व कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए करीब आधा दर्ज राज्यों ने सख्त पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि नियमों का सख्ताई से पालन कराया जाए। वहीं, हरियाणा में बाजारों, मॉल, जिम, स्कूल आदि को बंद कर गाइडलाइन का पालन करने की बात कही है।
उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू जारी है। हालांकि यहां सार्व जनिक कार्यक्रमों पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। हालांकि जनता इसके विरोध में है। उनका कहना है कि राजनीतिक पार्टियां रैलियों में लाखों की भीड़ जुटा रही हैं और आम लोगों के लिए किसी आयोजन में लोगों की संख्या निर्धारित कर दी गई है।

 

ये है अनेक राज्यों का कोरोना का हाल

 उत्तर प्रदेश - यूपी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यूपी में पिछले 24 घंटे में 552 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें  सबसे ज्यादा मामले गौतमबुद्धनगर में 117, गाजियाबाद में  93,  मेरठ में 53, लखनऊ में 80 कोरोना मरीज सामने आए हैं।

 

पंश्चिम बंगाल - पंश्चिम बंगाल में कुल कोरोना के 6,153 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि सिर्फ कोलकाता से 3,194 मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र - महाराष्ट्र में कोरोना के 11,877 नए मामले आ चुके हैं। बात करें मुंबई की तो यहां पिछले 24 घंटे में 7,792 मामले सामने आए है। वहीं, यहां ओमिक्रॉन के 50 मामले देखने को मिले। बताया जा रहा है कि यहां कोरोना से 9 मरीजों की भी मौत हुई। मुंबई महानगरपालिका के अनुसार, संक्रमण के 8,063 नए मामले आए।

 

मिजोरम-  मिजोरम-में कोरोना के 152 नए मामले देखे गए हैं। बताया जा रहा है कि राज्य में एक्टिव केस 1,732 हो गए हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 23.40% है।

 

असम- असम में 24 घंटों में 156 कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि यहां किसी की मौत दर्ज नहीं की गई है।