अब UP में बड़े उलटफेर की तैयारी! BJP के 150 विधायक हमारे संपर्क में, 27 अक्टूबर तक... : राजभर

 भाजपा पार्टी के उत्पीड़न से परेशान ये नेता विधानसभा चुनाव से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में शामिल हो जाएंगे ऐसा दावा ओम प्रकाश राजभर ने किया।
 
सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के 150 विधायक (150 MLA of BJP) उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के उत्पीड़न से परेशान ये नेता विधानसभा चुनाव से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में शामिल हो जाएंगे।  27 अक्टूबर तक बहुत सा परिदृश्य साफ हो जाएगा।

 

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए नेता नहीं बचेंगे, इनका ऐसा हश्र हो जाएा। राजभर ने कहा कि वो 2017 में भारतीय जनता पार्टी के साथ थे, लेकिन अब नहीं हैं। आज हमने भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है और 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। Read Also : चन्नी को पंजाब का CM बनाने पर भड़कीं मायावती, बोलीं- यह कांग्रेस का चुनावी हथकंड़ा; 2022 मे तो गैर दलित करेगा अगुवाई

 

उत्तरप्रदेश के बलिया पहुंचे पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभ ने भाजपा को देश की सबसे बढ़ी झूठी और भ्रष्ट पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए संकल्पित हैं।  राजभर ने योगी सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियों को भी झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि ‘योगी सरकार साढ़े चार साल में झूठ का विकास खूब हुआ है। पिछड़ों, दलितों और वंचितों का अधिकार व आरक्षण लूटने का काम तेजी से हुआ है। भ्रष्टाचार व बेरोजगारी का विकास हुआ है। महिला अपराध का विकास तेजी से हुआ है। ना सामाजिक न्याय समिति रिपोर्ट लागू कर पाए,ना स्नातकोत्तर तक निशुल्क शिक्षा दे पाए।’

 

असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए दिया बयान 

राजभर से जब उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के कम कपड़े वाले बयान को लेकर पूछे सवाल पर राजभर ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी देश की जनता को मूलभूत समस्याओं महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए की जा रही है। देश में महंगाई चरम पर है। देश के किसी नेता में इस पर चर्चा करने की हिम्मत नहीं है। गांधी जी कपड़ा कम पहनते थे तो आप क्या करते थे, आप भी महान बन जाओ। जो कह रहे हैं, उनसे भी कह दो गांधी जी बन जाओ।

 

राजभर ने आगे कहा कि ‘महंगी शिक्षा, महंगी बिजली, महंगा राशन, महंगा पेट्रोल/डीजल, महंगा गैस सिलेंडर, सरसो तेल और दूध ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यही तो डबल ईंजन की सरकार में तेजी से विकास हुआ है। इतना विकास होने के बाद अगर अब्बाजान का रट लगाना पड़े तो समझ जाना चाहिए, इनके विकास सिर्फ विज्ञापन में हुए है।’ Read Also : महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से मिला सुसाइड नोट, इन 3 नामों का जिक्र; मामले में हुई पहली बड़ी गिरफ्तारी

 

वहीं, पंजाब में दलित मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद 2022 में नवजोत सिंह सिद्धु के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के हरीश रावत के बयान पर कहा कि, ये कांग्रेस का विषय है, लेकिन इस देश में जब जब दलित वंचित समाज अपने हक के लिए जागृत हुआ है, तब तब जागरूक समाज द्वारा उनका विरोध किया गया है और उनको सत्ता से हटाने के लिए सत्ता से बेदखल करने का प्रयास भी किया है।

 

राजभर ने अखिलेश के बयान का किया समर्थन

राजभर ने महंगाई को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की तरह नरेंद्र मोदी को भी चूड़ियां भेंट करें। राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान का भी समर्थन किया जिसमें उन्होंने बीजेपी को ठग करार दिया था। राजभर ने कहा कि बीजेपी ने राम मंदिर की जमीनों के नाम पर भी लोगों को ठगा है।