New Year Celebration: बंदिशों के साये में हुआ 2022 का स्वागत, नए साल में खत्म होगा कोरोना! जानिए- कहां कैसा था सेलिब्रेशन, देखें विडिओ 

साल 2022 की शुरुआत हो चुकी है। इसकी शुरुआत के साथ ही लोगों ने इस साल एक नई सोच और नई उम्मीद के साथ प्रवेश किया है। हालांकि नए साल में बहुत सी चुनौतियां हैं, खासकर कोरोना वायरस को लेकर। साल 2022 में एंट्री के साथ ही हमें कुछ बंदिशों का भी सामना करना पड़ सकता है।
 

साल 2022 की शुरुआत हो चुकी है। इसकी शुरुआत के साथ ही लोगों ने इस साल एक नई सोच और उम्मीद के साथ प्रवेश किया है। हालांकि नए साल में कई चुनौतियां हैं, खासकर कोरोना वायरस को लेकर। साल 2022 में एंट्री के साथ ही हमें कुछ पाबंदियों का भी सामना करना पड़ सकता है। एक उम्मीद यह भी है कि किसी तरह महामारी खत्म हो जाएगी। दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. ऐसे में नए साल के शुरुआती दौर में पाबंदियों में कटौती करनी पड़ सकती है. नए साल पर लोग घरों में भी जश्न मनाते नजर आए। दिल्ली-एनसीआर में भी पटाखे फोड़े गए।ये भी पढ़े:- उत्तर प्रदेश: कोरोना की तीसरी लहर आहट: 24 घंटे में 251 नए पॉजिटिव मिले नये संक्रमित, गौतमबुद्धनगर में मिले सबसे ज्यादा 61 संक्रमित, लखनऊ में 49 मामले

मुंबई में नए साल पर रहा सन्नाटा
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी नए साल का जश्न फीका नजर आया। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर जाने पर रोक लगा दी गई है. इस दौरान लोगों को समुद्र तटों, बगीचों, खुले मैदानों और सार्वजनिक स्थानों पर जाने की अनुमति नहीं है। मुंबई में यह प्रतिबंध कोरोना वायरस के नए संस्करण ओमिक्रॉन  को देखते हुए लगाया गया है। मौजूदा आदेश के मुताबिक यह पाबंदी 15 जनवरी तक रहेगी. ऐसी भी अटकलें हैं कि पाबंदियों को और कड़ा किया जा सकता है. हालांकि नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों, संसद भवन को सजाया गया। हालांकि, मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर लाइट और लेजर शो देखने को मिला।

null