Mata Vaishno Devi : माता वैष्णों देवी मंदिर में कहासुनी के बाद मची भगदड़ की जांच को लेकर कमेटी गठित, यात्रा फिर से शुरू हुई

Mata Vaishno devi Hadsa : वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को 10 लाख रुपये की राशि, घायलों के लिए 2 लाख रुपये दिए जाने का ऐलान।
 
Mata Vaishno devi Hadsa : नए साल की शुरूआत के साथ ही जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह बड़ा हादसा  हुआ है। माता- वैष्णों देवी मंदिर में मची भगदड़ में अब तक 12 लोगों की मौत व 13 लोग घायल हो गए हैं। पूरी घटना पर पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। घटना के बाद यात्रा रोक दी गई थी। हालांकि अब खबर है कि यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है।

 

 नई साल पर दर्शन को आए थे सभी

सभी श्रद्धालु नए साल पर माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno devi) के दर्शन के लिए आए थे।  वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। अब फिर से यात्रा चालू कर दी गई है। कई मंत्री मौके के लिए रवाना हो गए हैं। ALSO READ : Vaishno Devi Bhawan : माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़, 2 महिलाओं समेत 12 श्रद्धालुओं की मौत

 

राष्ट्रपति, पीएम ने दुख जताया

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत अन्य लोगों ने खेद प्रकट किया है। मृतकों के परिजनों को मुआवजे का भी ऐलान किया गया है। 

 

मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 2 लाख

जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को 10 लाख रुपये की राशि, घायलों के लिए 2 लाख रुपये दिए जाने का ऐलान जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने किया है। वहीं, इस मामले में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जांच कमेटी बिठा दी है।

 

प्रसाशन पर की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए

हादसे को लेकर अब प्रसाशन पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कोरोना काल में इतनी भीड़ कैसे जुट गई और भीड़ जुटी तो सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे? अब घटना के बाद प्रशासन मुस्तैद हुआ और फिर कुछ घंटों बाद भीड़ को काबू किया गया।

 

अस्पताल में भर्ती हैं घायल

हादसे में सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। पूरे मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर बनाए हुए हैं।