बुजुर्ग महिला का पर्स छीनकर भागा शख्स, आई गंभीर चोट, पुलिस ने चोर को सिखाया ऐसा सबक की चाल ही बदल गई! देखें Video 

पंजाब के फिरोजपुर में एक बाइक सवार बुजुर्ग महिला का पर्स लेकर भाग गया। इस घटना में बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आईं। हालांकि, पंजाब पुलिस ने महज 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और उस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 
 
पंजाब से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में एक शख्स कार में बैठने जा रही महिला का पर्स छीनकर भाग गया। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव पड़ा। हालांकि, कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला और फिर चोर को ऐसा सबक सिखाया की उस की चाल ही बदल गई। आरोपी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। READ ALSO:-फ्लाइट में बिना ब्रा पहने पहुंची महिला, तो दी उतारने की धमकी, महिला ने कहा-ये तालिबान तो नहीं है?

 

पर्स लेकर भाग गया
घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। एक बुजुर्ग महिला और एक पुरुष कार के किनारे खड़े थे। वह कार से कहीं जाने वाले थे। तभी एक बाइक सवार आया और महिला का पर्स छीनकर भाग गया। बुजुर्ग महिला जमीन पर गिर गईं और जिसका उन्हें इतना सदमा लगा कि वह काफी देर तक उठ नहीं पाईं। घटना के बाद महिला के साथ मौजूद शख्स और एक अन्य महिला घबरा गए। 

 


24 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ लिया गया
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस भयावह घटना के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। पंजाब पुलिस ने कहा कि आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा साझा किए गए वीडियो में आरोपी के पैर में चोट लगी हुई है और वह लंगड़ा कर चल रहा है।

 

हालांकि यह साफ नहीं है कि आरोपी के पैर में चोट कैसे लगी लेकिन पुलिस ने कहा है कि फिरोजपुर पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पर्स छीनने की घटना के वायरल वीडियो पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए फिरोजपुर पुलिस ने 24 घंटे की समय सीमा के भीतर आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस की खूब तारीफ हो रही है। 

 

एक ने लिखा कि अगर हर घटना के बाद पुलिस इसी तरह सक्रिय हो जाए और अपराधियों पर हमला बोल दे तो अपराधी घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचेंगे। एक अन्य ने लिखा कि पंजाब पुलिस ने दिल जीत लिया। ऐसे कार्यों से ही पुलिस लोगों के दिलों में जगह बनाती है। एक ने लिखा कि उन्हें पंजाब पुलिस पर गर्व है। पहली बार मुझे पंजाब पुलिस का कोई काम बहुत पसंद आया है।