मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, कुरकुरे-नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फटा, मजदूरों के चिथड़े उड़े कई घायल, 10 की मौत,

 मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटा, मजदूरों के उड़े चिथड़े ; किसी का हाथ मिला तो किसी का पांव
 
बिहार में रविवार सुबह हुए हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई।  मुजफ्फरपुर जिले के बेला फेज-2 की नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हो गया। हादसे के वक्त फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। अभी तक मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। किसी के सिर्फ हाथ मिले हैं, किसी के सिर्फ पैर।Read Also:-एक्टर सलमान खान को सांप ने काटा: पनवेल के फार्म हाउस में क्रिसमस मनाने आये थे सलमान, रात 1 बजे अस्पताल में करवाया भर्ती

विस्फोट से उससे सटी चूड़ी और आटा फैक्ट्री को भी नुकसान पहुंचा है। इन फैक्ट्रियों में काम करने वाले दो लोग भी घायल हुए हैं। हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा, 'पटना से अधिकारियों की टीम जांच के लिए भेजी जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईजी समेत डीएम-एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

2 थानों की पुलिस मौके पर दमकल की 5 गाडि़यां
धमाके की आवाज 5 किमी दूर तक सुनी गई। नूडल्स की फैक्ट्री पूरी तरह तबाह हो गई है। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। बेला थाना और मिथनपुरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। 

विस्फोट से मशीन गिरी, कई लोग दबे
फैक्ट्री के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि विस्फोट से आसपास की जमीन हिल गई। पहले तो सभी को लगा कि भूकंप आया है। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बाद में हादसे की जानकारी मिली।

सदर अस्पताल पहुंचे घायल दीपेश और पंकज ने बताया कि सुबह सभी लोग अपने-अपने काम में लगे हुए थे। अचानक एक धमाका हुआ। इससे पहले कि कुछ समझ में आता, मशीन नीचे गिरने लगी। इसमें कई लोग दब गए। परिसर में चीख-पुकार मच गई।

मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा
सीएम नीतीश कुमार ने मुआवजे का ऐलान किया है. उन्होंने कहा- हादसा दुखद है। सभी मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही घायलों का समुचित इलाज किया जाएगा।

वहीं, बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने घटना पर दुख जताया और कहा कि सरकार हर पहलू की जांच कर रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जिला प्रशासन के साथ-साथ उद्योग विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और पूरा सहयोग कर रहे हैं। 

7 लोगों की हुई पहचान
मुजफ्फरपुर के डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि विस्फोट के कारण आसपास की फैक्ट्रियों की दीवारों में भी दरार आ गई।  घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मुशहरी सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि 7 घायलों की पहचान कर ली गई है। इसमें एक विशाल और ओम प्रकाश का साला है। ओम प्रकाश की हालत नाजुक है।

  • नरकटियागंज के 30 वर्षीय ओम प्रकाश
  • मधुबनी की हरलाखी के विवेक कुमार सदा
  • शहर थाना शिवहर के 20 वर्षीय सत्यम कुमार
  • मधुबनी के नवतुर घुरवंती के संजीव कुमार
  • मधुबनी के महादेव
  • नरकटियागंज के विशाल।
  • कुंदन