आइसक्रीम खाते हुए महिला के मुंह में आई कटी हुई इंसानी उंगली, महिला निकल गई चींख, हुई बेहोश; आइस क्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज 

 आइसक्रीम खाते समय एक महिला के मुंह में कटी हुई उंगली आ गई, जिससे उसकी चीख निकल गई। आइसक्रीम में कटी उंगली देख वह बेहोश हो गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। आइसक्रीम में कटी उंगली देखकर महिला चीखने लगी और बेहोश हो गई। घटना मुंबई के मलाड इलाके की है। महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम मंगवाई थी, लेकिन जैसे ही उसने खाना शुरू किया तो कटी उंगली उसके सामने आ गई और फिर उसकी हालत खराब हो गई। परिवार ने उसे संभाला और मामले की जानकारी होने पर वे मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने लिखित शिकायत के साथ यम्मो आइसक्रीम की कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आइसक्रीम और उसमें मिले मानव अंग को जांच के लिए एफएसएल (Forensic) विभाग को भेज दिया है। मुंबई मलाड पुलिस ने धारा 272, 273 और 336 के तहत एफआईआर दर्ज की है।READ ALSO:-गाजियाबाद अग्निकांड : तीन मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 बच्चों समेत 5 की मौत, 2 घायल