आंधी-तूफान का तांडव! तेज हवाओं के कारण होर्डिंग गिरे, 4 की मौत; NDRF की टीम ने 67 लोगों को बचाया, वीडियो में आया सामने,

 मुंबई के घाटकोपर इलाके में दोपहर में धूल भरी आंधी और भारी बारिश के बीच यहां एक बड़ा होर्डिंग गिर गया जिससे एक बड़ा हादसा हो गया।
 
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई और इसके पड़ोसी महानगरीय इलाकों में आज अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। भारी बारिश और तूफान के कारण घाटकोपर के पंत नगर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बड़ा होर्डिंग और शेड गिर गया, जिससे कम से कम 59 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की मौत हो गई है। घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। READ ALSO:-स्टंट का वीडियो : लड़के को सड़क पर हीरोपंती दिखानी पड़ी महंगी, पड़ गए लेने के देने, लाइफ टाइम याद रहेगा ये स्टंट! देखें वीडियो

 


देवेन्द्र फड़नवीस घटना स्थल के लिए रवाना हो गए
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेन्द्र फड़नवीस घाटकोपर में उस जगह के लिए रवाना हो गए हैं जहां ये हादसा हुआ है। दोनों नेता घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे और अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस पूरे मामले पर पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। 

 

 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में बड़े हादसे का कारण बने होर्डिंग पर बीएमसी ने पहले ही जुर्माना लगाया था और इसे हटाने के लिए कहा था। बताया जा रहा है कि बीएमसी ने बिना इजाजत होर्डिंग लगाने पर 6 करोड़ 13 लाख 84 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था और कंपनी को इसे जल्द से जल्द हटाने का आदेश दिया था। 

 

बताया गया कि पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिर गया था। उस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और किरीट सोमैया ने घटना स्थल का दौरा किया है।