तेज रफ्तार कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि लड़कियां हवा में उछल गईं; आप के रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

 सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियों को एक तेज रफ्तार कार सवार ने टक्कर मार दी। कार सवार हुआ फरार। अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। 
 
मुंबई में एक भीषण सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है. इस घटना में दो लड़कियां बुरी तरह घायल हो गई हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग सड़क पार कर रहे हैं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही लड़कियों को टक्कर मार दी।READ ALSO:-गुरुग्राम में '4 सेकेंड में 2 बच्चियों समेत 5 की दर्दनाक मौत,'...गिरी श्मशान घाट की दीवार, देखें वीडियो

 

मुंबई में भीषण हादसे का वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि घटना मुंबई के गांवदेवी इलाके की है। सामने आए वीडियो में कुछ लोग सड़क पार करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान दो लड़कियां और एक लड़का सड़क पार करने लगे। जैसे ही लड़कियां सड़क पार करने के लिए आगे बढ़ीं, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

 


बताया जा रहा है कि इस घटना में दो लड़कियां बुरी तरह घायल हो गईं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार की है। बच्चियों को टक्कर मारने के बाद कार सवार फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

इस हादसे में शामिल कार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. घायल लड़कियों की पहचान ऐशानी जाधव (14) और जान्हवी कनौजिया (14) के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है।

 

हालांकि इस घटना पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष और शिवसेना प्रवक्ता सुशीबेन शाह भी घायल लड़कियों से मिलने नायर अस्पताल जाने वाली हैं।